दिशा पाटनी के साथ ऋतिक रोशन द्वारा फ्लर्ट करने की अफवाहों पर बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ ने दिया यह जवाब
तकरीबन 2 हफ्ते पहले ऐसी खबरें सामने आई थी कि ऋतिक रोशन ने दिशा पाटनी के साथ फ़्लर्ट करने की कोशिश की थी, जिसके बाद दिशा ने यशराज बैनर की एक फिल्म से अपना नाम वापिस ले लिया था. ऋतिक रोशन और दिशा पाटनी दोनों ने ही इन खबरों को नकार दिया था.
तकरीबन 2 हफ्ते पहले ऐसी खबरें सामने आई थी कि ऋतिक रोशन ने दिशा पाटनी के साथ फ़्लर्ट करने की कोशिश की थी, जिसके बाद दिशा ने यशराज बैनर की एक फिल्म से अपना नाम वापिस ले लिया था. ऋतिक रोशन और दिशा पाटनी दोनों ने ही इन खबरों को नकार दिया था. अब टाइगर श्रॉफ ने इस बारे में बयान दिया है. उन्होंने कहा कि, "यह सब होता रहता है. सिर्फ ऋतिक सर ही नहीं, बल्कि हर सितारें को इन सब का सामना करना पड़ता है. जब आप लाइमलाइट में आते हैं, तब आप एक आसान टारगेट बन जाते हैं. यह एक अफवाह थी. मैं दोनों को बहुत अच्छे से जानता हूं, ऐसा कुछ भी नहीं हैं. वे बहुत अच्छे इंसान हैं."
दिशा ने इस बारे में बात करते हुए कहा था कि यह बहुत ही बचकानी गॉसिप है. ऋतिक ने भी ट्वीट के जरिए इस खबर को लेकर निराशा जताई थी. उन्होंने अपने पहले ट्वीट में लिखा था कि, " मेरे प्यारे पत्रिका जी, कसरत करते हो? थोड़ा जिम भी जाओ. दिमाग से कचरा निकल जाएगा. खासकर 20 डोंकी किक्स और 20 मंकी रोल और 2 डॉग जंप आपके लिए सही रहेगा. जरूर कीजिएगा. गुड लक. गुड डे और लव यूं टू."
ऋतिक ने एक और ट्वीट किया था. उन्होंने लिखा था कि, "“भास्कर भाईसाहब? कहां हो? हाल चाल? सब ठीक? देखिए, आपकी दुकान की प्रगति के लिए मेरी तरफ से यह ट्वीट. अगली बार सीधे बोल देना की हेल्प चाहिए.”
वैसे अगर इस तरह की अफवाह फैलती है तो स्टार्स को गुस्सा अना बिल्कुल जाहिर सी बात है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2018 03:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

