Tiger Shroff को सोशल मीडिया पर फैन ने शादी के लिए किया प्रोपोज, एक्टर के जवाब ने जीता सभी का दिल
बॉलीवुड के डैशिंग एक्टर टाइगर श्रॉफ सोशल मीडिया पर काफी सक्रीय रहते हैं जहां वो अपने फैंस के साथ अणि जिंदगी से जुड़ी अपडेट्स को साझा करते हैं. हाल ही में टाइगर ने अपने फैंस के लिए 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन किया जहां लोगों ने उनसे कई मजेदार सवाल पूछे.
Tiger Shroff Gets Proposal for Marriage on Social Media: बॉलीवुड के डैशिंग एक्टर टाइगर श्रॉफ सोशल मीडिया पर काफी सक्रीय रहते हैं जहां वो अपने फैंस के साथ अणि जिंदगी से जुड़ी अपडेट्स को साझा करते हैं. हाल ही में टाइगर ने अपने फैंस के लिए 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन किया जहां लोगों ने उनसे कई मजेदार सवाल पूछे. इस दौरान एक फैन ने उन्हें शादी के लिए प्रोपोज भी कर दिया. इसपर टाइगर ने जो जवाब दिया उसने सभी का दिल जीत लिया.
एक फैन ने टाइगर को लिखा, "मुझसे शादी कर लो. यूके आ जाओ." इसपर टाइगर ने बड़े ही प्रेमपूर्वक जवाब देते हुए लिखा, "शायद अगले कुछ सालों में, जब मैं तुम्हारा सहारा बन पाऊंगा. तब तक बहुत कुछ पढ़ना है और कमाना है."

टाइगर के इस जवाब को सुनकर उनके फैंस भी खुश हो गए और उनकी तारीफ करने लगे. आपको बता दें टाइगर के इस सेशन में लोगों ने उनसे उनके क्रश, उनकी पसंदीदा फिल्म समेत अन्य चीजों के बारे में सवाल किया.
टाइगर ने बताया कि साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन उनके पसंदीदा एक्टर हैं और वो उन्हीं की तरह डांस करना चाहते हैं. इसी के साथ उन्होंने बताया कि उनकी हिस्ट्री टीचर उनकी पहली क्रश थी. बात करें फिल्मों की तो टाइगर जल्द ही अपनी डेब्यू फिल्म 'हीरोपंती' के दूसरे पार्ट में नजर आएंगे. इसी के साथ वो फिल्म 'गणपत' में भी दिखाई देंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2020 10:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

