बॉलीवुड

फिल्म 'SOTY 2' का नया गाना 'मुंबई दिल्ली दी कुड़ियां' हुआ रिलीज, जमकर नाचे तीनों सितारे, देखें वीडियो

फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' (Student Of The Year 2) का नया गाना 'मुंबई दिल्ली दी कुड़ियां' (Mumbai Dilli Di Kudiyaan) बुधवार को रिलीज कर दिया गया है

फिल्म 'SOTY 2' का नया गाना 'मुंबई दिल्ली दी कुड़ियां' हुआ रिलीज, जमकर नाचे तीनों सितारे, देखें वीडियो
फिल्म 'SOTY 2' का नया गाना 'मुंबई दिल्ली दी कुड़ियां (Photo Credits: Youtube)

फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' (Student Of The Year 2) का नया गाना 'मुंबई दिल्ली दी कुड़ियां' (Mumbai Dilli Di Kudiyaan) बुधवार को रिलीज कर दिया गया है. इस गाने को टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff), अनन्या पांडे (Ananya Pandey) और तारा सुतारिया (Tara Sutaria) पर फिल्माया गया है. गाने की धुन काफी शानदार है और जब आप इस सॉन्ग को सुनेंगे, तब आप भी थिरकने पर मजबूर हो जाएंगे. गाने का वीडियो देखकर आपको फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के गाने 'राधा' की याद आ जाएगी.

करण जौहर ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस वीडियो को शेयर किया है. उन्होंने लिखा कि, "यहां पर तापमान बढ़ाने के लिए...मुंबई दिल्ली दी कुड़ियां अब रिलीज कर दिया गया." इस गाने का म्यूजिक विशाल-शेखर ने दिया है. देव नेगी, पायल देव और विशाल ददलानी ने इस गाने में अपनी अवाज दी है.

यह भी पढ़ें:- फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में नजर आने वाले एक्टर आदित्य सील ने धर्मा प्रोडक्शन्स को बताया सुरक्षा कवच

आपको बता दें कि फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' का ट्रेलर और एक गाना 'ये जवानी है दीवानी' पहले ही रिलीज किए जा चुके हैं. फिल्म का निर्देशन पुनीत मल्होत्रा ने किया है. धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले इस फिल्म को प्रोड्यूस किया गया है. यह फिल्म 10 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2019 01:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).