Tiger 3: Salman Khan और Katrina Kaif के लिए मुंबई में बनाया जाएगा तुर्की का शहर?
पोर्टल से बात करते हुए सोर्स ने कहा कि लेविस सेट बनाया जा रहा है. जिसमें तुर्की के शहर की झलक दिखाई देगी. मनीष शर्मा इस शहर में काफी हाई एक्शन सीन्स फिल्माना चाहते हैं. जिसमें टैंक्स से लेकर ग्रेनेड तक का इस्तेमाल किया जाएगा.
दबंग सलमान खान (Salman Khan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने मुंबई फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) की शूटिंग शुरू कर दी है. कुछ दिन पहले फिल्म के सेट से सलमान और कैटरीना की तस्वीर सामने आई थी. जिसके बाद अब फिल्म को लेकर अहम जानकारी सामने आई है. मिडडे में छपी खबर के मुताबिक़ टाइगर 3 के लिए मेकर्स ने मुंबई में ही टर्की को बनाया जा रहा है. दरअसल कोरोना के चलते इस समय विदेश में जाकर शूटिंग करना काफी परेशानी पर हो रहा है. इसलिए आदित्य चोपड़ा ने अपनी प्रोडक्शन टीम के साथ बात कर टर्की के शहर जैसा डिजाइन मुंबई में बनाने को कहा है. जहां सलमान खान और कैटरीना कैफ ने कई एक्शन सीन्स करते दिखाई देंगे.
पोर्टल से बात करते हुए सोर्स ने कहा कि लेविस सेट बनाया जा रहा है. जिसमें तुर्की के शहर की झलक दिखाई देगी. मनीष शर्मा इस शहर में काफी हाई एक्शन सीन्स फिल्माना चाहते हैं. जिसमें टैंक्स से लेकर ग्रेनेड तक का इस्तेमाल किया जाएगा. जहां सलमान और कटरीना का किरदार बुरे लोगों को पकड़ता दिखाई देगा. इसे मुंबई के गोरेगांव में मौजूद सेट पर बनाया जा रहा है. उम्मीद की जा सकती है कि अप्रैल के पहले हफ्ते में यहां शूटिंग शुरू हो सके.
सोर्स ने बताया कि टाइगर 3 आदित्य चोपड़ा की महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट्स में से एक है. इसकी शूटिंग दुनिया के 7 देशों में होनी है. ऐसे में सभी के शेड्यूल पर काम किया जारा है. लेकिन कोरोना के दौर में अपनी टीम ख्याल रखना भी उनकी अहम जिम्मेदारी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2021 10:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

