बॉलीवुड

Tiger 3 के सेट से Salman Khan का नया लुक आया सामने, पहचान पाना हुआ मुश्किल

सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म टाइगर 3 उनकी सुपरहिट फ्रेंचाइजी के तीसरी फिल्म है. इससे पहले भी अपने दो फिल्म से सलमान और कैटरीना बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा चुके हैं.

Tiger 3 के सेट से Salman Khan का नया लुक आया सामने, पहचान पाना हुआ मुश्किल
सलमान खान (Image Credit: Instagram)

बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान (Salman Khan) अपनी नई फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) की शूटिंग में बिजी है. हाल ही में सलमान इस उनके लिए रूस रवाना हुए. जहां उनके साथ उनकी कोस्टार कैटरीना कैफ मौजूद है. एयरपोर्ट पर सलमान खान की तस्वीरों ने काफी बज्ज बनाया था. अब ऐसे में सलमान खान का बेहद ही दिलचस्प लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें दबंग को पहचान पाना मुश्किल है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस फोटो में सलमान बड़े-बड़े बालों और दाढ़ी मूछों के साथ दिखाई दे रहे हैं. डेनिम शर्ट में सलमान रशियन लुक में नजर आ रहे हैं. ऐसे में फैंस सलमान का अंदाज देखकर फैंस एक बार फिर उनकी वाहवाही करते नजर आ रहे हैं.

आपको बता दें कि इस फिल्म के लिए सलमान ने जिम में जमकर पसीना बहाया और एक बार फिर अपने आप को काफी फिट किया है. आप भी देखें सलमान की खास तस्वीरें.

सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म टाइगर 3 उनकी सुपरहिट फ्रेंचाइजी के तीसरी फिल्म है. इससे पहले भी अपने दो फिल्म से सलमान और कैटरीना बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा चुके हैं. ऐसे में सभी को उम्मीद है कि उनकी यह तीसरी फिल्म भी सुपर डुपर हिट साबित होगी. टाइगर 3 में सलमान और कैटरीना के ऑपोजिट अभिनेता इमरान हाशमी भी नजर आने जा रहे हैं. इस फिल्म में वह एक विलेन का किरदार निभाते दिखाई देंगे.

आप सलमान के अपोजिट इमरान पहली बार काम करने जा रहे हैं. जिसके लिए इमरान हाशमी जिम में जमकर कसरत कर रहे हैं. ताकि वह फिल्म में सलमान से कहीं भी कम नजर ना लगे. सलमान और कैटरीना इस समय 40 दिनों के लंबे शेड्यूल पर गए हैं. जहां वह रूस, टर्की सहित यूरोप के कई देशों में शूटिंग करने वाले हैं. जिसके बाद सलमान सीधा मुंबई लौट आएंगे और यहां पर वह बिग बॉस की 15 की शूटिंग शुरू कर देंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2021 11:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).