बॉलीवुड

Tiger 3 Box Office Collection: सलमान खान स्टारर 'टाइगर 3' की रफ्तार हुई धीमी, फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 2 हप्ते में कमाए 238.35 करोड़!

सलमान खान स्टारर एक्शन ड्रामा फिल्म टाइगर 3 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग की थी. पर अब फिल्म का कारोबार लगातार गिरता जा रहा है.

Tiger 3 Box Office Collection: सलमान खान स्टारर 'टाइगर 3' की रफ्तार हुई धीमी, फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 2 हप्ते में कमाए 238.35 करोड़!
YRF (Photo Credits: Instagram)

Tiger 3 Box Office Collection: सलमान खान स्टारर एक्शन ड्रामा फिल्म टाइगर 3 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग की थी. पर अब फिल्म का कारोबार लगातार गिरता जा रहा है. फिल्म ने अब तक भारत में कुल 238.35 करोड़ की कमाई की है. जोकि सलमान खान के स्टारडम के हिसाब से कम नजर आती है. IFFI 2023: डांस करते हुए बिगड़ा शाहिद कपूर का बैलेंस, स्टेज से गिरे नीचे! देखें VIDEO

टाइगर 3 ने पहले दिन 50.75 करोड़ की कमाई की थी, जो किसी भी हिंदी फिल्म के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग थी. इसके बाद फिल्म ने दूसरे दिन 33.75 करोड़, तीसरे दिन 21.25 करोड़ और चौथे दिन 18.5 करोड़ की कमाई की. पहले सप्ताह की बाकी के दिनों में फिल्म ने 10.75 करोड़, 7.5 करोड़ और 6.60 करोड़ की कमाई की.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

टाइगर 3 के पहले सप्ताह के कलेक्शन को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म को अच्छी खासी ओपनिंग मिली थी, पर वर्ल्ड कप के कारण फिल्म की रफ्तार धीमी हुई और यह अब और भी धीमी हो गई है.

मनीष शर्मा द्वारा डायरेक्टेड टाइगर 3 में सलमान खान के अलावा कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. इमरान की एक्टिंग दर्शकों को बहुत ज्यादा पसंद आ रही हैं. फिल्म दिवाली पर 12 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2023 02:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).