8 साल पहले नाना पाटेकर की 'Dark Side' का डिंपल कपाड़िया ने किया था खुलासा, Video देख आप भी रह जाएंगे हैरान
तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर के बीच हुए विवाद पर कई बॉलीवुड सितारों ने टिप्पणियां की हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है
तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर के बीच हुए विवाद पर कई बॉलीवुड सितारों ने टिप्पणियां की हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में फिल्म समीक्षक अनुपमा चोपड़ा डिंपल कपाड़िया का इंटरव्यू ले रही हैं. डिंपल कपाड़िया नाना पाटेकर के बारे में कुछ ऐसा कहती है जो आप सबको आश्चर्यचकित कर देगा. जब अनुपमा चोपड़ा डिंपल से नाना पाटेकर में बारे में पूछती है तो वह कहती हैं कि, " वो अप्रिय है." इसके बाद जब उनसे पूछा जाता है कि, "अच्छे रूप में या बुरे रूप में ?" तो वह कहती हैं कि, "अच्छे में भी और बुरे में भी."
इसके बाद डिंपल कहती हैं कि, " अगर टैलेंट की बात करें तो उनका कोई मुकाबला नहीं कर सकता है. वो बहुत प्रतिभाशाली है. जब मैं उनका टैलेंट देखती हूं, सौ खून माफ है. सब कुछ माफ है. मेरी जान भी लेलो. मुझ पर उनका यह प्रभाव है. वो मेरे साथ बहुत अच्छे से पेश आते हैं और मेरे अच्छे दोस्त भी है. लेकिन मैंने उनकी डार्क साइड भी देखी हैं. हम सबकी एक डार्क साइड होती हैं, जिसको हम नहीं दिखाते हैं."
Nana Patekar's "dark side" has always been an open secret in Bollywood.
Dimple Kapadia said this 8 years ago. pic.twitter.com/9hbd0WmcZo
— Od (@odshek) September 28, 2018
तनुश्री दत्ता द्वारा लगाए गए आरोपों पर नाना पाटेकर का कहना है कि, "अभी मैं जैसलमेर में फिल्म 'हाउसफुल 4' की शूटिंग कर रहा हूं. जैसे ही मैं 7 या 8 अक्टूबर को मुंबई वापिस आऊंगा तब मैं एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा. मैं कैमरे से आंखें मिलाकर हर सवाल का जवाब दूंगा
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2018 03:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

