'यमला पगला दीवाना फिर से' अब इस दिन होगी रिलीज होगी, जानिए तारीख
सनी ने कहा, "हमारी फिल्म एक स्वस्थ परिवारिक मनोरंजक है, इसलिए हमने 31 अगस्त को दो सप्ताह बाद हमारी फिल्म 'वाईपीडी फिर से' रिलीज करने का फैसला किया है."
मुंबई. धर्मेद्र की 'यमला पगला दीवाना फिर से' अब 31 अगस्त को रिलीज होगी. इससे पहले यह 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी. 'यमला पगला दीवाना' के तीसरे सीक्वल में सनी और बॉबी देओल भी हैं. सनी ने बयान में रिलीज की तारीख में बदलाव की जानकारी दी. उन्होंने कहा, "चूंकि 15 अगस्त को दो देशभक्ति की फिल्में 'गोल्ड' और 'सत्यमेव जयते' रिलीज होने वाली थी और 24 अगस्त को हमारे परिवारिक मित्र अनिल शर्मा के बेटे को लॉन्च किया जा रहा है। हमारा आशीर्वाद उनके साथ है."
सनी ने कहा, "हमारी फिल्म एक स्वस्थ परिवारिक मनोरंजक है, इसलिए हमने 31 अगस्त को दो सप्ताह बाद हमारी फिल्म 'वाईपीडी फिर से' रिलीज करने का फैसला किया है."
इससे पहले आईएएनएस को दिए साक्षात्कार में धर्मेद्र ने कहा था कि 'यमला पगला दीवाना 3' बहुत अच्छी होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2018 02:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

