बुल्गारिया में अमिताभ ने ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के दौरान इन लोगों को खिलाया समोसा, वड़ा पाव
महानायक अमिताभ बच्चन ने बुल्गारिया में अपनी आगामी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की टीम को समोसे और वडा पाव खिलाया. बिग बी ने इसे एक उपलब्धि बताते हुए मंगलवार को ट्वीट कर कहा,
मुंबई : महानायक अमिताभ बच्चन ने बुल्गारिया में अपनी आगामी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की टीम को समोसे और वड़ा पाव खिलाया. बिग बी ने इसे एक उपलब्धि बताते हुए मंगलवार को ट्वीट कर कहा,"बुल्गारिया के सोफिया में 'ब्रह्मास्त्र' की पूरी टीम को 'वडा पाव' और समोसा खिलाना बड़ी उपलब्धि थी."
'ब्रह्मास्त्र' का पहला भाग 15 अगस्त 2019 को रिलीज होगा.
फिल्म में रणबीर कपूर, नागार्जुन और आलिया भट्ट जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं. पहली बार अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट और रणबीर के साथ नजर आएंगे.
यह फिल्म अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित है. वह 'वेक अप सिड' और 'ये जवानी है दीवानी' जैसी फिल्मों के लिए पहचाने जाते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2018 03:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

