बॉलीवुड

The World of Laal Singh Chaddha: कई उतार-चढ़ाव से भरी है 'लाल सिंह चड्ढा' की जर्नी, दिल जीत लेने वाला वीडियो हुआ रिलीज

सुपरस्टार आमिर खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर काफी व्यस्त चल रहे हैं. फिल्म की जर्नी का एक शानदार वीडियो रिलीज हुआ है जो आपका दिल जीत लेगा.

The World of Laal Singh Chaddha: कई उतार-चढ़ाव से भरी है 'लाल सिंह चड्ढा' की जर्नी, दिल जीत लेने वाला वीडियो हुआ रिलीज
टी-सीरीज (Photo Credits: Youtube)

The World of Laal Singh Chaddha: सुपरस्टार आमिर खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर काफी व्यस्त चल रहे हैं. पहले फिल्म के ऑडियो गाने रिलीज हुए उसके बाद वीडियो गाने, अब फिल्म की जर्नी का एक शानदार वीडियो रिलीज हुआ है, जो आपका दिल जीत लेगा. इस वीडियो में दिखाया गया है कि लाल सिंह चड्ढा की जर्नी कैसे शुरु हुई और कई उतार चढ़ाव के बाद अपनी मंजिल तक कैसे पहुंची.

Tamannah Bhatia लेकर आ गई हैं 'बबली बाउंसर', 23 सिंतबर को Disney Plus Hotstar होगी रिलीज

आमिर खान पहले ही बता चुके हैं कि लाल सिंह चड्ढा उनके दिल के काफी करीब है. इस फिल्म को बनाने के लिए उन्हें राइट्स लेने में भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था. फिल्म भी काफी पहले रिलीज होने वाली थी पर कोरोना कारणों के चलते फिल्म की रिलीज डेट आगे खिसकती चली गई. फिल्म को भारत के अलग अलग लोकेशन्श में शूट किया गया है. इस फिल्म में लाल के 5 दशकों की कहानी दिखाई जाएगी.

अद्वैत चंदन द्वारा डायरेक्टेड फिल्म लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड कल्ट फिल्म फॉरेस्ट गम्प का ऑफिशियल हिंदी रीमेक हैं. इस फिल्म में आमिर खान के अपोजिट करीना कपूर खान नजर आएंगी. फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2022 09:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).