बॉलीवुड

अ सुटेबल बॉय का ट्रेलर हुआ रिलीज, तब्बू और ईशान खट्टर के बीच का रोमांस देखकर रह जाओगे दंग

मिरा नायर निर्देशित 'अ सुटेबल बॉय' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया हैं. इस सीरिज की कहानी मशहूर लेखक विक्रम सेठ की किताब 'अ सुटेबल बॉय' पर आधारित हैं. इस सीरिज में अहम भूमिका में बॉलीवुड की खुबसूरत अदाकारा तब्बू और ईशान खट्टर पहली बार एकसाथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे.

अ सुटेबल बॉय का ट्रेलर हुआ रिलीज, तब्बू और ईशान खट्टर के बीच का रोमांस देखकर रह जाओगे दंग
'अ सूटेबल बॉय' ट्रेलर ईशान और तब्बू (Photo Credits: Youtube)

मिरा नायर निर्देशित 'अ सुटेबल बॉय' (A Suitable Boy) का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया हैं. इस सीरीज की कहानी मशहूर लेखक विक्रम सेठ (Vikram Seth) की किताब 'अ सुटेबल बॉय' पर आधारित हैं. इस सीरीज में अहम भूमिका में बॉलीवुड की खुबसूरत अदाकारा तब्बू (Tabu) और ईशान खट्टर (Ishaan Khattar) पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे.

विक्रम सेठ की लिखी ‘अ सूटेबल ब्वॉय’ के पीरियड ड्रामा सीरिज हैं. इस ट्रेलर में दिखाई गया हैं, फिल्म की कहानी बिहार के ब्रह्मपुर परिवार की हैं. कहानी में लता मेहरा की मां अपनी बेटी के शादी के लिए सुटेबल बॉय की तलाश में है. वहीं लता अपने कॉलेज के दोस्त कबीर के साथ प्यार में गिरफ्त हैं. तो दूसरी ओर मान कपूर के किरदार में ईशान खट्टर को दिखाया गया है. मान का किरदार जिद्दी और अड़ियल लड़के की तरह दिखाई दिया हैं. मान को अपने से बड़ी लड़की  सईदा बाई यानी तब्बू से प्यार हो जाता हैं. सईदा बाई इस फिल्म गानेवाली दिखाई गई हैं. यह भी पढ़े: अनन्या पांडे और ईशान खट्टर की फिल्म खाली पीली भी OTT प्लेटफॉर्म पर होने जा रही है रिलीज?

इस कहानी में तब्बू और ईशान की लव स्टोरी को दर्शाया गया हैं. ईशान और तब्बू का किसिंग सीन भी फिल्माया गया हैं. उन दोनों के केमिस्ट्री देखने काबिल हैं. वहीं तानिया मंक्तिलाल मनिक्ताला और दानेश रिजवी के लव सीन भी देखने को मिलेंगे. वहीं राम कपूर भी इस सीरिज में ईशान खट्टर के पिता के रूप में नजर आएंगे. जो अपने बिगड़े हुए बेटे को सुधारने की कोशिश करते हैं. इन सभी के अलावा नामित दास भी इसमें नजर आएंगे. यह भी पढ़े: Bhool Bhulaiyaa 2: हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ में तब्बू के बाद हुई गोविंद नामदेव की एंट्री

इस फिल्म के ट्रेलर तो रिलीज हो चूका हैं लेकिन यह टीवी सीरीज बीबीसी वन  पर 26 जुलाई से आएगी. ईशान और तब्बू की जबरदस्त परफोर्मन्स का यह ट्रेलर सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2020 05:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).