बॉलीवुड

'वीरे दी वेडिंग' पर करीना ने कहा- यह फिल्म मेरी और फिल्मों से काफी अलग थी

अभिनेत्री करीना कपूर खान का कहना है कि उन्हें खुशी है कि वह फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' का हिस्सा थी.

'वीरे दी वेडिंग' पर करीना ने कहा- यह फिल्म मेरी और फिल्मों से काफी अलग थी
करीना कपूर (Photo Credits: Yogen Shah)

मुंबई: अभिनेत्री करीना कपूर खान का कहना है कि उन्हें खुशी है कि वह फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' का हिस्सा थी. यह फिल्म चार महिला दोस्तों की कहानी थी. करीना ने बयान में कहा, "यह फिल्म मेरी उन फिल्म से काफी अलग थी, जिन्हें मैंने पहले किया है. मैंने जिन फिल्मों में काम किया उनमें मुख्य किरदार पुरुष का था. यह कहानी उन चार लड़कियों के बारे में थी जो अपने जिंदगी के अलग-अलग पड़ाव पर थीं."

उन्होंने कहा, "मैंने जिस पल इसकी पटकथा पढ़ी तभी से मैं फिल्म का हिस्सा बनना चाहती थी. मुझे बहुत खुशी है कि हमने इस तरह की दोस्ती पर एक फिल्म बनाई है. 'वीरे दी वेडिंग' एक ऐसी फिल्म है जिसका हर कोई पूरे परिवार के साथ आनंद ले सकता है. इसमें हर किसी के लिए कुछ न कुछ है."

वहीं, सोनम ने फिल्म के बारे में कहा, 'वीरे दी वेडिंग' महिला मित्रों के एक समूह की सामान्य और प्रासंगिक कहानी है. हर कोई फिल्म से जुड़ सकता है क्योंकि यह चार दोस्तों की यात्रा के बारे में बात करती है और दर्शक इन पात्रों के जीवन जी सकते हैं क्योंकि वे विभिन्न भावनाओं से गुजरती हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2018 03:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).