कार्तिक आर्यन और कृति सेनन ने शुरू की अपनी नई फिल्म लुकाछिपी की शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री कृति सेनन ने उनकी आगामी फिल्म 'लुकाछिपी' की शूटिंग शुरू कर दी है. कृति ने गुरुवार को ट्विटर पर कार्तिक के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, "एक नई शुरुआत के लिए, 'लुका छिपी', पहला दिन."
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री कृति सेनन ने उनकी आगामी फिल्म 'लुकाछिपी' की शूटिंग शुरू कर दी है. कृति ने गुरुवार को ट्विटर पर कार्तिक के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, "एक नई शुरुआत के लिए, 'लुका छिपी', पहला दिन."
कार्तिक ने भी वही तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "और 'लुका छिपी' शुरू होती है. पहला दिन."
फिल्म में कार्तिक ने मथुरा में एक टीवी संवाददाता की भूमिका निभाई है जबकि कृति ने मथुरा की लड़की का किरदार निभाया है जो दिल्ली से पढ़ाई कर अपने शहर लौट आती है.
फिल्म का निर्माण 'मडोक फिल्म्स' के बैनर तले किया जा रहा है.
फिल्म का निर्देशन 'हिंदी मीडियम' के फोटोग्राफी निर्देशक लक्ष्मण उतेकर ने किया जाएगा. उन्होंने मराठी फिल्मों 'तपाल' और 'लालबाउचा राजा' का भी निर्देशित किया है. इस फिल्म से वे बतौर निर्देशक बॉलीवुड में पदार्पण कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2018 11:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

