Thalaivii Box Office Collection Day 1: कंगना रनौत की फिल्म थलाइवी ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपए
रिपोर्ट के मुताबिक पहले दिन जहां हिंदी भाषा ने महज सिर्फ 25 लाख रुपए कमाए हैं. जबकि वहीं तमिल और तेलुगू ने मिलाकर 1 करोड़ रुपए कमाए हैं. जिसके बाद फिल्म की कुल कमाई 1.25 करोड़ रुपए कमाए हैं.
कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म थलाइवी (Thalaivii) शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. ये फिल्म हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषा में रिलीज हुई है. जिसके बाद पहले दिन की कमाई सामने आ चुकी है. हालांकि फिल्म के पहले दिन की कमाई इतनी बड़ी नहीं रही है कि जिसे सेलिब्रेट किया जा सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक पहले दिन जहां हिंदी भाषा ने महज सिर्फ 25 लाख रुपए कमाए हैं. जबकि वहीं तमिल और तेलुगू ने मिलाकर 1 करोड़ रुपए कमाए हैं. जिसके बाद फिल्म की कुल कमाई 1.25 करोड़ रुपए कमाए हैं.
वैसे आपको बता दे कि फिल्म को उतनी स्क्रीन नहीं मिल पायी है जितनी उम्मीद की जा रही थी. कंगना रनौत ने भी सोशल मीडिया पर आकर मल्टीप्लेक्स मालिकों से फिल्म रिलीज करने की अपील की थी. जिसके बाद उनकी तमिल और तेलुगू भाषा को तो हर झंडी मिल गई लेकिन हिंदी को नहीं मिल पाया. जिसके चलते कंगना ने लोगों से सिंगल थियेटर जाकर फिल्म देखने की अपील की.
आपको बता दे कि इस फिल्म में कंगना रनौत ने जयललिता का किरदार निभाया है. जबकि वहीं अरविंद स्वामी ने फिल्म में MGR का रोल प्ले किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2021 04:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

