बॉलीवुड

Tejas: कंगना रनौत ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात, फिल्म तेजस को लेकर की बातचीत

रविवार को कंगना रनौत ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की है. जिसके बाद उन्होंने अपने इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है.

Tejas: कंगना रनौत ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात, फिल्म तेजस को लेकर की बातचीत
कंगना रनौत ने रक्षा मंत्री से की मुलाकात (Image Credit: Twitter)

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) वैसे तो अपने विवादित बयानों को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं. सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट आए दिन सुर्खियां बनाते रहते हैं. लेकिन इन सबके बीच कंगना रनौत अब अपनी एक मुलाकात के लिए चर्चा में हैं. दरअसल रविवार को कंगना रनौत ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की है. जिसके बाद उन्होंने अपने इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है. दरअसल कंगना रनौत ने अपनी फिल्म तेजस की टीम के साथ रक्षा मंत्री से मिलने पहुंची. रिपोर्ट के मुताबिक इस मुलाकात में कंगना रनौत ने रक्षा मंत्री से तेजस फिल्म को लेकर बातचीत की और कुछ परमिशन भी मांगी है.

कंगना रनौत ने ट्वीट करके लिखा कि आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया. हमने उनके फिल्म तेजस की स्क्रिप्ट शेयर की और कुछ परमिशन भी मांगी है. जय हिन्द.

आपको बता दे कि इस फिल्म में कंगना रनौत एक वायुसेना में पायलट की भूमिका में नजर आने जा रही हैं. अपने इस रोल को लेकर कंगना काफी उत्साहित हैं. जबकि इसके अलावा कंगना रनौत फिल्म थलैवी में नजर आने जा रही हैं. फिल्म में जयललिता के किरदार में नजर आने जा रही हैं. फिल्म में कंगना के सारे लुक सामने आ चुके हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 14, 2020 09:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).