Tanushree Dutta की जान को है खतरा? एक्ट्रेस ने लिखा- अगर मुझे कुछ हुआ तो Nana Patekar और बॉलीवुड माफिया होगा जिम्मेदार!
मी टू कैंपेन से देशभर में बवाल मचाने वाली अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने सोशल मीडिया पर अपने लेटेस्ट पोस्ट से लोगों को हैरान कर दिया है.
Tanushree Dutta Social Media Post: मी टू कैंपेन से देशभर में बवाल मचाने वाली अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने सोशल मीडिया पर अपने लेटेस्ट पोस्ट से लोगों को हैरान कर दिया है. अपने इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने कहीं न कहीं उनकी जान को खतरा होने के संकेत दिए हैं. एक्ट्रेस ने कहा कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो उसके लिए नाना पाटेकर और बॉलीवुड माफिया जिम्मेदार होगा. सोशल मीडिया पर उनका ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है.
एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो पोस्ट करके लिखा, "अगर मुझे कभी कुछ होता है तो बता दूं कि मी टू आरोपी नाना पाटेकर, उनके वकील और सहयोगी और उनके बॉलीवुड माफिया दोस्त जिम्मेदार होंगे! कौन हैं बॉलीवुड माफिया?? वही लोग जिनके नाम एसएसआर सिंग (सुशांत सिंह राजपूत) मौत के मामले में बार-बार सामने आए. (ध्यान दें कि सभी के पास एक ही आपराधिक वकील है). उनकी फिल्में न देखें, उनका पूरी तरह से बहिष्कार करें और शातिर प्रतिशोध के साथ उनका पीछा करें.
View this post on Instagram
एक्ट्रेस ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए आगे लिखा कि "उन सभी उद्योग जगत के चेहरों और पत्रकारों के पीछे जाओ जिन्होंने मेरे और पीआर लोगों के बारे में फर्जी खबरें फैलाईं, जो शातिर और घातक अभियानों के पीछे थे. सबका पीछा करो !! उनके जीवन को नर्क बना दो क्योंकि उन्होंने मुझे बहुत परेशान किया! कानून और न्याय ने भले ही मुझे विफल कर दिया हो लेकिन मुझे इस महान राष्ट्र के लोगों पर विश्वास है."
बता दें कि साल अक्टूबर 2018 में तनुश्री ने नाना पाटेकर पर आरोप लगाते हुए कहा था कि 10 साल पहले उन्होंने एक गाने की शूटिंग के दौरान उन्हें गलत ढंग से छुआ था और उन्हें शोषण किया था. इस बात को लेकर मीडिया में भी काफी बवाल मचा था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2022 12:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

