तमन्ना भाटिया की फिल्म 'खामोशी' की रिलीज डेट हुई पोस्टपोन
प्रभुदेवा और तमन्ना भाटिया (Tamannah Bhatia) की फिल्म 'खामोशी' (Khamoshi) 31 मई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह फिल्म 14 जून को रिलीज होगी. निर्माताओं ने फिल्म 'देवी 2' के साथ टकराव से बचाने के लिए फिल्म के रिलीज डेट को पीछे कर दिया है
प्रभुदेवा और तमन्ना भाटिया (Tamannah Bhatia) की फिल्म 'खामोशी' (Khamoshi) 31 मई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह फिल्म 14 जून को रिलीज होगी. निर्माताओं ने फिल्म 'देवी 2' के साथ टकराव से बचाने के लिए फिल्म के रिलीज डेट को पीछे कर दिया है. इस फिल्म में तमन्ना एक मूक और बधिर लड़की के किरदार को निभा रही हैं. एक बयान में ऐसा कहा गया कि यह कदम इसलिए लिया गया ताकि दोनों ही फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर समान सफलता मिले.
पीवाईएक्स फिल्म के सौरभ मिश्रा ने कहा, "14 जून का विकल्प हमारे लिए सबसे बेहतर था और यह कलाकारों और वितरकों द्वारा लिया गया एक सामूहिक निर्णय था."
उन्होंने आगे कहा, "जब तमन्ना और प्रभुदेवा ने इस बदलाव के बारे में सुझाव दिया तो हम तुरंत इस पर सहमत हो गए क्योंकि हम नहीं चाहते थे कि दर्शकों को दो फिल्मों में से किसी एक को चुनना पड़े और दोनों ही फिल्मों में कलाकार भी एक हैं."
यह भी पढ़ें:- तमन्ना भाटिया ने किया बड़ा खुलासा, कहा- फिल्म 'बाहुबली' ने मुझे बहुत बहादुर बनाया
'देवी 2' एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है. यह साल 2016 में आई फिल्म 'देवी' का सीक्वेल है. इस फिल्म में प्रभुदेवा, तमन्ना, नंदिता स्वेथा, डिंपल हयाती, कोवई सरला, आरजी बालाजी और सप्तगिरि जैसे कलाकार हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2019 04:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

