Taimur है अपने नाना रणधीर कपूर की कार्बन कॉपी, लेटेस्ट फोटो देख रह जाएंगे हैरान
तैमूर की ये फोटो देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग उनके लुक को नाना रणधीर कपूर से कंपेयर कर रहे हैं. जिसे देखने के बाद कोई भी हैरान रह जाएगा.
करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) की तरह उनके बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) भी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं. उनकी तस्वीरें आए दिन वायरल होती रहती हैं. यही वजह है कि पैपराजी तैमूर की हर एक झलक के बेक़रार रहते हैं. लेकिन अब तैमूर की एक ऐसी फोटो सामने आई है जो चर्चा में छा गई है. दरअसल करीना कपूर खान ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है. जिसमें वो अपने नाना रणधीर कपूर की तरह दिखाई दे रहे हैं.
तैमूर की ये फोटो देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग उनके लुक को नाना रणधीर कपूर से कंपेयर कर रहे हैं. जिसे देखने के बाद कोई भी हैरान रह जाएगा. इस फोटो में तैमूर ब्लू कलर की टीशर्ट और ऑरेंज कलर की शॉर्ट में नजर आ रहे हैं. आप भी देखिए ये तस्वीरें.
View this post on Instagram
आपको बता दे कि करीना कपूर और सैफ अली खान हाल ही में मालदीव में छुट्टियां मनाने गए थे. इस दौरान तैमूर और जहांगीर भी साथ मौजूद थे. करीना ने अपने इस वेकेशन से कई तस्वीरें शेयर की थी. जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई. तो वहीं जब ये वेकेशन मनाकर वापस लौटे तो करीना के छोटे बेटे जेह की झलक की मीडिया ने कैप्चर किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2021 07:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

