बॉलीवुड

22 साल बाद फिर से इस एक्टर के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगी तब्बू

इस सितारे ने तब्बू के साथ 1996 में आई फिल्म 'माचिस' में काम किया था

22 साल बाद फिर से इस एक्टर के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगी तब्बू
इस बॉलीवुड एक्टर के साथ 22 साल बाद फिर से स्क्रीन शेयर करेंगी तब्बू (Photo Credits : Instagram)

मुंबई : 22 साल पहले जिस जोड़ी को आपने एक साथ काम करते देखा था, एक बार फिर से आपका मनोरंजन करने वे साथ आ रहे हैं. यह एक कॉमेडी फिल्म है जिसकी शूटिंग पहले ही शुरू हो चुकी है. अजय देवगन भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. आजकल अजय और तब्बू इस फिल्म की ही शूटिंग में व्यस्थ है. अब इस फिल्म में एक और स्टार के होने की खबरे आ रही हैं. इस सितारे को आपने तब्बू के साथ 1996 में आई फिल्म 'माचिस' में देखा होगा. जी हां,  हम बात कर रहे हैं जिमी शेरगिल की.

Photo Credits : Instagram

हालांकि 2005 में आई फिल्म 'सिलसिले' में इन दोनों ने साथ काम तो जरुर किया था पर उस फिल्म में इन दोनों का एक साथ कोई सीन नहीं था. 22 साल बाद यह जोड़ी बड़े पर्दे पर वापिस लौट रही है. इस फिल्म में रकुलप्रीत भी अहम भूमिका में नजर आएंगी. फिल्म की कास्ट को देखकर तो ऐसा ही लगता है कि यह फिल्म दर्शकों के लिए एक 'लाफ्टर-राइड' होगी. आपको बता दे कि इस फिल्म का निर्देशन आकिव अली कर रहे हैं.

जिम्मी शेरगिल के इस फिल्म का हिस्सा बनने पर तब्बू भी काफी खुश हैं. उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि," जिम्मी शेरगिल के साथ दोबारा काम करके मैं काफी खुश हूं"

(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2018 01:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).