वरुण धवन ने की फिल्म 'सांड की आंख' के टीजर की प्रशंसा तो तापसी पन्नू ने ये लिखकर ली रंगोली चंदेल पर चुटकी
तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'सांड की आंख' का टीजर रिलीज कर दिया गया है.बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने ट्विटर पर टीजर की प्रशंसा की.वरुण ने अपने ट्वीट में भूमि और तापसी का नाम नहीं लिखा था. उनके ट्वीट का जवाब देते हुए तापसी ने कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल पर चुटकी ली.
तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) और भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) की फिल्म 'सांड की आंख' (Saand Ki Aankh) का टीजर रिलीज कर दिया गया है. यह फिल्म उत्तर प्रदेश के जौहड़ी गांव की बुजुर्ग शार्पशूटर प्रकाशी तोमर और चंद्रो तोमर की जिंदगी पर आधारित है. फैन्स को टीजर में तापसी और भूमि का अवतार बेहद पसंद आया है. सोशल मीडिया पर फिल्म के टीजर की जमकर तारीफ हो रही है. बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) ने भी ट्विटर पर टीजर की प्रशंसा की.
वरुण ने अपने ट्वीट में भूमि और तापसी का नाम नहीं लिखा था. उनके ट्वीट का जवाब देते हुए तापसी ने कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की बहन रंगोली चंदेल (Rangoli Chandel) पर चुटकी ली. उन्होंने लिखा कि, " वरुण तुमने अपने ट्वीट में हमारा जिक्र नहीं किया.. हमारे लिए कोई प्रशंसा नहीं..क्यों..क्यों...क्यों...?" इसके बाद वरुण ने लिखा कि, "तापसी और भूमि शरारती दादी है."
Proud of you Tushar. Bringing real Indian heroes on the big screen. Best dadis https://t.co/lbYvUavMhv
— Varun Dhawan (@Varun_dvn) July 11, 2019
Taapsee and Bhumi are naughty dadis 👧🏻 https://t.co/tI4P0UdbM4
— Varun Dhawan (@Varun_dvn) July 11, 2019
आपको बता दें कि हाल ही में जब कंगना की फिल्म 'जजमेंटल है क्या' का टीजर रिलीज किया गया था, तब रंगोली चंदेल ने वरुण धवन पर निशाना साधा था. उन्होंने वरुण से सोशल मीडिया पर कहा था कि उन्हें फिल्म के बारे में ट्वीट करते हुए कंगना के नाम का भी जिर्क करना चाहिए था क्योंकि उन्होंने भी फिल्म के लिए उतनी ही मेहनत की है. इसके अलावा रंगोली चंदेल तापसी पन्नू को लेकर भी ट्वीट कर चुकी है. उन्होंने एक्ट्रेस को कंगना की सस्ती कॉपी बताया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2019 06:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

