तापसी पन्नू ने कंगना रनौत पर साधा निशाना, कहा- मिशन मंगल में 5 फीमेल है, तब भी नहीं किया समर्थन?
कंगना रनौत और तापसी पन्नू के बीच विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने तापसी पन्नू को एक्ट्रेस की सस्ती कॉपी बताया था. इसके बाद तापसी कई दफा कंगना पर तंज कस चुकी है. अब तापसी ने एक बार फिर कंगना पर निशाना साधा है
कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) के बीच विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. कंगना की बहन रंगोली चंदेल (Rangoli Chandel) ने तापसी पन्नू को एक्ट्रेस की सस्ती कॉपी बताया था. इसके बाद तापसी कई दफा कंगना पर तंज कस चुकी है. अब तापसी ने एक बार फिर कंगना पर निशाना साधा है. मिडडे से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, "कंगना हमेशा ये कहती हैं कि एक महिला को दूसरी महिला का समर्थन करना चाहिए. उन्होंने आज तक कभी भी मेरी फिल्म की प्रशंसा नहीं की है."
इसके आगे तापसी ने कहा कि, "मिशन मंगल में 5 अभिनेत्रियां हैं. क्या उन्होंने हमारी तारीफ की? मैं काम में उनकी जूनियर हूं मगर मैंने कई ऐसी फिल्में की है जिनकी प्रशंसा की जा सकती है?"
आपको बता दें कि फिल्म 'मिशन मंगल' में तापसी पन्नू के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, कीर्ति कुल्हारी, विद्या बालन और निथ्या मेनन भी अहम रोल में है. अक्षय कुमार ने फिल्म में प्रमुख भूमिका निभाई है. जगन शक्ति ने फिल्म का निर्देशन किया है.
लेटेस्टली हिंदी ने फिल्म को 3.5 स्टार्स दिये थे. हमने आपको बताया था कि, "अक्षय कुमार जैसे मंझे हुए कलाकार इस फिल्म में एक लीडर के तौर पर अपने किरदार में पूरी तरह से ढले हुए नजर आए हैं. फिल्म के उनका किरदार एक गंभीर प्रवृत्ति वाले व्यक्ति का है. लेकिन इसे अक्षय ने अपना टच दिया है. एक साइंटिस्ट के रूप में वो दिल से गंभीर और स्वभाव से मनचले नजर आते हैं. उनका ये अंदाज आपको पसंद आएगा. विद्या बालन इस फिल्म में एक साइंटिस्ट के साथ ही हाउस वाइफ की भूमिका में हैं. उनका किरदार आपको सबसे ज्यादा पसंद आएगा."
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 15, 2019 04:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

