बॉलीवुड

Anurag Kashyap के साथ नई फिल्म की प्लानिंग में हैं Taapsee Pannu? पढ़ें ये डिटेल्स

अभिनेत्री तापसी पन्नू और फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने गुरुवार को कुछ चुटीले ट्वीट्स करके अपने प्रशंसकों को आश्चर्यचकित कर दिया. उनके ट्वीट्स से ऐसा लगता है कि यह दोनों फिर से एक नई फिल्म के साथ वापसी करने के लिए तैयार हैं.

Anurag Kashyap के साथ नई फिल्म की प्लानिंग में हैं Taapsee Pannu? पढ़ें ये डिटेल्स
तापसी पन्नू और अनुराग कश्यप (Photo Credits: Instagram)

अभिनेत्री तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) और फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने गुरुवार को कुछ चुटीले ट्वीट्स करके अपने प्रशंसकों को आश्चर्यचकित कर दिया. उनके ट्वीट्स से ऐसा लगता है कि यह दोनों फिर से एक नई फिल्म के साथ वापसी करने के लिए तैयार हैं. तापसी और कश्यप साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'मनमर्जियां' में साथ काम कर चुके हैं. इस फिल्म में तापसी के सह-कलाकार विक्की कौशल और अभिषेक बच्चन थे.

गुरुवार को तापसी पन्नू और अनुराग कश्यप ने एक जैसे हैशटैग व्हॉट्सकल्ट का उपयोग करते हुए ट्वीट किए. तापसी ने लिखा, "साहस, रचनात्मकता, अव्यवस्था को तोड़ता, कल्ट! इन सभी को एक साथ खोजना दुर्लभ है.. क्या बताएंगे कि मैं किस चीज की ओर इशारा कर रही हूं? अंदाजा लगाइए? हैशटैग व्हॉट्सकल्ट." यह भी पढ़े: Taapsee Pannu Hot Pics: तापसी पन्नू की हॉट वेकेशन फोटोज हुई Viral, बिकिनी पहनकर किया फैंस को मदहोश

वहीं कश्यप ने ट्वीट किया, " 'कल्ट' टीम के साथ किसी खास चीज के लिए कोलाबरेट कर रहा हूं. अंदाजा लगाइए? भ्रमित हैं? होना भी चाहिए? अच्छा है, इंतजार करें और देखें हैशटैग व्हॉट्सकल्ट"

बता दें कि तापसी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वह अनुराग कश्यप के साथ एक विज्ञान-फिल्म पर कोलाबरेट कर रही हैं. इसकी शूटिंग कथित तौर पर गोवा में होनी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2021 01:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).