तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर गांव में थाप रही हैं गोबर, जानें वजह
फिल्म 'सांड की आंख' (Saand Ki Aankh) का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है. इस फिल्म में तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) और भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) मुख्य भूमिका में है. पोस्टर में दो महिलाएं गांव में गोबर थापती हुई नजर आ रही हैं.
फिल्म 'सांड की आंख' (Saand Ki Aankh) का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है. इस फिल्म में तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) और भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) मुख्य भूमिका में है. पोस्टर में दो महिलाएं गांव में गोबर थापती हुई नजर आ रही हैं. पोस्टर में दोनों महिलाओं के चेहरे तो नहीं दिख रहें हैं लेकिन ऐसा बताया जा रहा है कि पोस्टर में तापसी और भूमि ही हैं. पोस्टर देखकर फिल्म काफी रोचक लग रही हैं. ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने इस पोस्टर को ट्विटर पर शेयर किया है.
पोस्टर शेयर करते हुए तरण आदर्श ने लिखा कि, "'सांड की आंख' के सेट से....फिल्म में तापसी पन्नू, भूमि पेडनेकर, विनीत सिंह और प्रकाश झा मुख्य भूमिका में है. तुषार हीरानंदानी ने इस फिल्म का निर्देशन किया है. रिलायंस एंटरटेनमेंट,अनुराग कश्यप और निधि परमार ने मिलकर इस फिल्म का निर्माण किया है."
From the sets of #SaandKiAankh... Stars Taapsee Pannu, Bhumi Pednekar, Vineet Singh and Prakash Jha... Directed by Tushar Hiranandani... Produced by Reliance Entertainment, Anurag Kashyap and Nidhi Parmar. pic.twitter.com/nwnAhUTmWK
— taran adarsh (@taran_adarsh) March 11, 2019
यह भी पढ़ें:- फिल्म 'सांड की आंख' का हिस्सा बनने पर उत्साहित हैं प्रकाश झा
बता दें कि तापसी को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'बदला' में देखा गया है. इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिका में है. सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित यह फिल्म बड़े पर्दे पर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं. वहीं भूमि फिल्म 'सोनचिड़िया' में नजर आई थी. सुशांत सिंह राजपूत ने भी इस फिल्म में अहम किरदार निभाया है. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने काफी कम कमाई की.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2019 03:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

