Sussanne Khan और Khushi Kapoor को हुआ COVID-19, जारी है बॉलीवुड पर कोरोना का कहर
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की एक्स-वाइफ सुजैन खान कोरोना के नए वैरिएंट के लिए पॉजिटिव पाई गई हैं. सुजैन ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए लिखा, "करीब 2 साल तक कोविड-19 से बचने के बाद अब तीसरे वर्ष 2022 में मैं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हूं.
Sussanne Khan and Khushi Kapoor Test Positive for COVID-19: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की एक्स-वाइफ सुजैन खान कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रॉन के लिए पॉजिटिव पाई गई हैं. सुजैन ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए लिखा, "करीब 2 साल तक कोविड-19 से बचने के बाद अब तीसरे वर्ष 2022 में मैं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हूं. ये जिद्दी ओमीक्रॉन वैरिएंट ने मेरे इम्म्यून सिस्टम को भी छू लिया है. कृपया सुरक्षत रहें और अपना ख्याल रखें."
सुजैन के कोरोना पॉजिटिव आने की खबर सुनने के बाद बिअप्षा बसु, फराह खान अली, नीलम कोठारी समेत कई सेलिब्रिटीज ने उन्हें गेट वेल सून विश किया. वहीं खबर आ रही है कि बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर भी कोरोना से संक्रमित पाई गई हैं. खुशी के पॉजिटिव आने के बाद बोनी और जाह्नवी कपूर ने भी खुद को आइसोलेट कर लिया है.
View this post on Instagram
आपको बता दें कि बॉलीवुड पर कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहा है. हाल ही में करीना कपूर, अर्जुन कपूर, ईशा गुप्ता, शनाया कपूर, अमृता अरोड़ा, सीमा खान समेत अन्य कई सेलिब्रिटीज कोरोना की चपेट में आए. फिल्म इंडस्ट्री पर बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते कई बड़ी फिल्में जैसे 'जर्सी', 'आरआरआर' और 'पृथ्वीराज' की रिलीज को टाल दिया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2022 11:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

