दर्शकों से सीधे संपर्क करने में अधिक सहज महसूस करती हूं: सुष्मिता सेन
पूर्व मिस यूनिवर्स एवं अदाकारा सुष्मिता सेन का कहना है कि उन्हें फिल्मों में काम करने की तुलना में, एक पेशेवर मॉडल के तौर पर दर्शकों से सीधे सम्पर्क साधने में अधिक सहजता महसूस होती है...
कोलकाता: पूर्व मिस यूनिवर्स एवं अदाकारा सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) का कहना है कि उन्हें फिल्मों में काम करने की तुलना में, एक पेशेवर मॉडल के तौर पर दर्शकों से सीधे सम्पर्क साधने में अधिक सहजता महसूस होती है. यहां डिजाइनर आशीष एन सोनी (Ashish N. Soni) के लिए रैम्प पर चलने वाली सुष्मिता ने संवाददाताओं से कहा "मैं कम उम्र से ही फैशन शो करते आ रही हूं. मुझे ऐसे समारोहों में हमेशा अच्छा लगता है जहां मैं दर्शकों के साथ सीधे सम्पर्क कर पाऊं."
फिल्मों में वापसी के सवाल पर सुष्मिता सेन ने कहा, "मुझे सही पटकथा का इंतजार करना होगा."
यह भी पढ़ें: सुष्मिता सेन ने बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल को रोमांटिक अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, देखें क्यूट वीडियो
'सिर्फ तुम' (1999), 'बीवी नंबर 1' (1999) और 'मैं हूं ना' (2004) जैसी फिल्मों में अभिनय के जौहर दिखाने वाली सुष्मिता ने कहा "मैं एक फिल्म साइन करने ही वाली थी लेकिन फिर यह नहीं हो पाया क्योंकि मुझे लगा कि यह मेरे अनुकूल नहीं है."
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 23, 2019 01:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

