बॉलीवुड

Sushant Singh Rajput Case: टीवी पर रिया चक्रवर्ती के इंटरव्यू के बाद सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति का पलटवार

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने शुक्रवार तड़के अपने किए कई सारे ट्वीट्स के माध्यम से रिया चक्रवर्ती को खरी-खोटी सुनाईं और उन्होंने यह कदम टीवी पर दिए रिया के इंटरव्यू के बाद उठाया. श्वेता का आरोप है कि रिया ने नेशनल मीडिया पर आकर अपनी बातों से सुशांत की छवि को बिगाड़ने का प्रयास किया.

Sushant Singh Rajput Case: टीवी पर रिया चक्रवर्ती के इंटरव्यू के बाद सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति का पलटवार
श्वेता सिंह कीर्ति और रिया चक्रवर्ती (Photo Credits: Instagram)

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की बहन श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) ने शुक्रवार तड़के अपने किए कई सारे ट्वीट्स के माध्यम से रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को खरी-खोटी सुनाईं और उन्होंने यह कदम टीवी पर दिए रिया के इंटरव्यू के बाद उठाया. श्वेता का आरोप है कि रिया ने नेशनल मीडिया पर आकर अपनी बातों से सुशांत की छवि को बिगाड़ने का प्रयास किया.

श्वेता लिखती हैं, "तुममें हिम्मत है कि तुम मेरे इतने अच्छे भाई के निधन के बाद नेशनल मीडिया पर आकर उसकी धज्जियां उड़ा रही हो. तुम्हें क्या लगता है तुम जो ये सब कर रही हो उसे भगवान नहीं देख रहा है! मैं ईश्वर पर यकीन रखती हूं और मुझे उन पर भरोसा है, अब मैं वाकई में देखना चाहती हूं कि वह तुम्हारे साथ क्या करते हैं. हैशटैगगॉडइजविदअस हैशटैगजस्टिसफॉरसुशांतसिंहराजपूत." यह भी पढ़े: Sushant Singh Rajput Case: रिया चक्रवर्ती ने किया दावा, खुद पर लगे मीटू के आरोप से परेशान थे सुशांत सिंह राजपूत

वह आगे लिखती हैं, "काश भाई इस लड़की से कभी न मिले होते!! किसी को उसकी मर्जी के बगैर ड्रग्स देना और फिर वह ठीक नहीं है यह समझाते हुए उसे किसी मनोचिकित्सक के पास ले जाना..ये आखिर किस स्तर का हेरफेर है. अपनी आत्मा को तुम कैसे जवाब दोगी!!! तुमने हद कर दी." यह भी पढ़े: Sushant Singh Rajput Case: रिया चक्रवर्ती के बयानों पर सामने आया अंकिता लोखंडे का पक्ष, सुशांत के डिप्रेशन से लेकर फ्लैट तक पर दिया बयान 

श्वेता ने ये भी कहा कि विदेश से वापस लौटने पर भी वो अपने भाई सुशांत से नहीं मिल पाई क्योंकि वो रिया से मिलने चंडीगढ़ चला गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2020 11:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).