बॉलीवुड

सुशांत सिंह राजपूत की याद में बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने शुरू की #FeedFood4SSR

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने दिवंगत भाई की याद में गरीबों और बेघरों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए एक अभियान शुरू किया है. यह अभियान शनिवार को सुबह 9 से रात 9 बजे तक चलाया जाएगा.

सुशांत सिंह राजपूत की याद में बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने शुरू की #FeedFood4SSR
सुशांत सिंह राजपूत और श्वेता सिंह कीर्ति (Photo Credits: Instagram)

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) मामले में हर दिन नए नए चौकानेवाले खुलासे सामने आ रहे हैं. सुशांत केस में सीबीआई जांच कर रही हैं. सुशांत को इस दुनिया से गुजरे हुए तीन महीने पूरे हो चुके हैं. सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) ने अपने दिवंगत भाई की याद में गरीबों और बेघरों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए एक अभियान शुरू किया है. यह अभियान शनिवार को सुबह 9 से रात 9 बजे तक चलाया जाएगा.

शनिवार को श्वेता ने अपने असत्यापित अकाउंट से ट्वीट कर कहा, "चलिए आज हम किसी बेघर या गरीब को खाना खिलाने की कोशिश करते हैं. जब हम इसे करें तो अपनी आंखें बंद कर प्रार्थना करें. प्रार्थना करें कि सच जल्द से जल्द सामने आ जाए और भगवान हमारा सही दिशा में मार्गदर्शन करें. हम अपने प्यारे सुशात के लिए यह अच्छा काम करें. हैशटैगफीडफूडएसएसआर." यह भी पढ़े: Sushant Singh Rajput Case: रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी की खबर पर सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने किया रियेक्ट

जो लोग इस अभियान में भाग लेने के इच्छुक हैं, वे जरूरतमंद और आवारा जानवरों को भोजन बांटे और इसी हैशटैग के साथ सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करें. सुशांत के पारिवारिक मित्र नीलोत्पल मृणाल ने भी इस पहल को अपना समर्थन दिया है. नेटिजंस और सुशांत के प्रशंसक इसअभियान में शामिल हो गए हैं. एक उपयोगकर्ता ने फोटो साझा करते हुए ट्वीट किया, "मुझे यह अद्भुत अवसर देने के लिए मैं श्वेता सिंह कीर्ति का आभारी हूं. आज मैंने अनाथालय के 20 लोगों और छोटे बच्चों को खाना खिलाया. उनके चेहरे पर जो मैंने मुस्कान देखी वह अनमोल है. मैं इस काम को जारी रखूंगा." यह भी पढ़े: Sushant Singh Rajput Case: सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने किया न्याय दिलाने का वादा

ऑस्ट्रेलिया की एक प्रशंसक ने लिखा, "मेरे बच्चों ने कुछ बतखों को भोजन दिया क्योंकि हम शहर में किसी जरूरतमंद को नहीं ढूंढ सके." कैलिफोर्निया के एक अन्य उपयोगकर्ता ने ट्वीट किया, "मैं कैलिफोर्निया में शेल्टर होम में नहीं जा पाया इसलिए मैंने कुछ जानवरों को खिलाया. सुशांत भाई एक पशु प्रेमी थे."

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2020 02:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).