सुशांत सिंह राजपूत की 'दिल बेचारा' को स्टार संजना संघी ने उनकी याद में शेयर किया ये सोशल मीडिया पोस्ट
सुशांत के निधन के महीने बाद भी हर कोई उनकी याद में उनसे जुडे हुए किस्से, वीडियो और फोटो सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर रहा है. इसी बीच सुशांत की को स्टार संजना संघी ने सुशांत की याद में सोशल मीडिया पेज पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया हैं. जिसे पड़कर आपकी आंखे नाम हो जाएगी.
बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन को आज एक महिना पूरा हो चूका हैं. सुशांत ने 14 जून को अपने बांद्रा स्थित घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. सुशांत के आत्महत्या के बाद उनके परिवार, करीबी दोस्त और चाहनेवाले हर कोई सदमें में है. सुशांत के निधन के महीने बाद भी हर कोई उनकी याद में उनसे जुडे हुए किस्से, वीडियो और फोटो सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर रहा है. इसी बीच सुशांत की को स्टार संजना संघी (Sanjana Sanghi) ने सुशांत की याद में सोशल मीडिया पेज पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया हैं. जिसे पड़कर आपकी आंखे नाम हो जाएगी.
संजना संघी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर भावुक होकर सुशांत की याद में लिखा, "जिसने भी कहा कि समय सभी घावों को ठीक करने में मदद करता है, झूठ बोल रहा था. कुछ ऐसा महसूस हो रहा हैं कि कुछ खुल गया है और बार-बार फट रहे हैं, और खून बह रहा. खुबसूरत लम्हे सिर्फ यादों में ही रह गए. हंसी के कुछ पल दोबारा लौटकर नहीं आएंगे. कुछ सवालों के जवाब अब कभी नहीं मिल पाएंगे." यह भी पढ़े: Dil Bechara: सुशांत सिंह राजपूत के साथ शूटिंग के पहले दिन को संजना संघी ने किया याद
संजना ने आगे लिखा,"लेकिन इन घावों में एक फिल्म भी शामिल है, एक ऐसा उपहार जिसे सभी को देखना बाकी है. इस घाव में कुछ सपने, प्लान और आकांक्षा हैं इस देश के बच्चों के शिक्षा और उज्जवल भविष्यों के लिए. इस घाव में जूनून हैं. इस घाव में रचनात्मक उत्साह है सभी कलाकरों के लिए.इस घाव में उम्मीद है दुनिया के लिए जो ये वादा करती है की सच्चाई और अच्छाई को बढ़ावा देगी और बुराई का नाश करेगी." यह भी पढ़े:सुशांत सिंह राजपूत के फोन का अब तक इंतजार कर रहे हैं दोस्त मुकेश छाबड़ा, एक्स-गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे भी कर रही हैं उन्हें याद
संजना ने आगे लिखा,"मैं प्रतिज्ञा लेती हूं की मैं तुम्हारा वो सपना पूरा करने के लिए वो सब करूंगी जो तूम चाहते थे. सुशांत तुमने वादा किया था इसे हम दोनों मिलकर करेंगे."
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2020 04:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

