Sushant Singh Rajput: भजन गाते हुए सुशांत सिंह राजपूत का थ्रो बैक वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, एक्टर का ये हुनर कर देगा इमोशनल
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. असल जिंदगी में खुशनुमा रहनेवाले सुशांत सिंह राजपूत के अचानक चले जाने से उनके चाहनेवाले, करीबी दोस्त और परिवारवालों का गहरा सदमा लगा हैं. सुशांत का थ्रो बैक वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है, जिसमें सुशांत कृष्ण भगवान का भजन गाते हुए दिख रहे हैं.
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने 14 जून को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. असल जिंदगी में खुशनुमा रहनेवाले सुशांत सिंह राजपूत के अचानक चले जाने से उनके चाहनेवाले, करीबी दोस्त और परिवारवालों का गहरा सदमा लगा हैं. लेकिन अब उनकी मौत के बाद उनकी कुछ पुरानी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं. इसी बीच सुशांत का थ्रो बैक वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है, जिसमें सुशांत कृष्ण भगवान का भजन गाते हुए दिख रहे हैं.
सुशांत राजपूत का ये वीडियो इसी साल जनवरी महीने का है. जब सुशांत अपनी बहन से मिलने पंचकुला गए थे. जहां वो अपनी बहन के साथ मिलकर कृष्ण भगवान का भजन गा रहे थे. सुशांत का यह वीडियो सोशल मीडिया साइट्स पर खूब वायरल हो रहा हैं. वहीं सुशांत के फैंस उनके इस टैलेंट की सराहना कर रहे हैं. वहीं कई फैंस सुशांत की आवाज सुनकर भावुक हो गए है. यह भी पढ़े:Sushant Singh Rajput: श्वेता सिंह कीर्ति ने 15 अगस्त के मौके पर रखी ग्लोबल प्रेयर, अंकिता लोखंडे ने भी लोगों से जुड़ने की अपील की
सुशांत सिंह राजपूत ने 34 वर्ष की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया. सुशांत सिंह राजपूत ना केवल एक्टिंग में बल्कि डांस, सिंगिंग, पढ़ाई और स्पोर्ट्स में भी एक्सपर्ट थे. सुशांत के निधन के बाद लगातार उनके पुराने वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं. सुशांत ने मानव बनकर लोगों के दिलों पर राज किया वहीं मैनी बन अपने फैंस के जिंदगी का अहम हिस्सा बन गए.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 14, 2020 05:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

