बॉलीवुड

Video: सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में अपना बयान दर्ज कराने संजय लीला भंसाली पहुंचे बांद्रा पुलिस स्टेशन

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली को तलब किया था जिसके बाद आज वो अपना बयान दर्ज कराने बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचे हैं.

Video: सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में अपना बयान दर्ज कराने संजय लीला भंसाली पहुंचे बांद्रा पुलिस स्टेशन
सुशांत सिंह राजपूत और संजय लीला भंसाली (Photo Credits: Instagram)

Sushant Singh Rajput Suicide Case Update: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस की जांच कर रही मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली को तलब किया था जिसके बाद आज वो अपना बयान दर्ज कराने बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचे हैं. इंटरनेट पर आए लेटेस्ट वीडियो में देखा गया कि मास्क पहने संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) बांद्रा पुलिस स्टेशन (Bandra Police Station) पहुंचे हैं. यहां वो पत्रकारों के सवालों से बचते हुए सीधे स्टेशन के भीतर दाखिल हो गए.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुशांत संजय के साथ एक फिल्म साइन करने वाले थे लेकीन अन्य प्रोडक्शन हाउस के कॉन्ट्रैक्ट होने के चलते उन्होंने ऐसा नहीं किया. कहा जा रहा है कि फिल्म 'गोलियों की रासलीला रामलीला' में संजय सुशांत को कास्ट करना चाहते थे लेकिन ऐसा नहीं हो सका.

ये भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput Case: जिस कपड़े से सुशांत सिंह राजपूत ने लगाई थी फांसी, पुलिस अब उसकी भार क्षमता जानने में जुटी, भेजा लैब

ऐसे में इस विषय पर और साथ ही अन्य कई बातों को लेकर आज पुलिस संजय लीला भंसाली से पूछताछ करेगी. आपको बता दें कि इस केस में अब तक तकरीबन 30 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है जिसमें एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती, संजना संघी समेत अन्य कई लोग शामिल है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2020 01:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).