बॉलीवुड

सुशांत सिंह राजपूत पर बनने जा रही फिल्म सुसाइड या मर्डर में उनके हमशक्ल सचिन तिवारी को मिला मौका, फर्स्ट लुक आया सामने

पोस्टर में सचिन तिवारी का आधा चेहरा दिखाई दे रहा है. जबकि दूसरी तरफ काला अंधेरा दिखाया गया. जाहिर इस पोस्टर के जरिये साफ़ कर दिया गया है कि इस फिल्म से इंडस्ट्री के उस चेहरे को दिखाया जाएगा. जिसके बारे में लोग सुनते है लेकिन जान वही पाता है जो इससे गुजरता है.

सुशांत सिंह राजपूत पर बनने जा रही फिल्म सुसाइड या मर्डर में उनके हमशक्ल सचिन तिवारी को मिला मौका, फर्स्ट लुक आया सामने
सुसाइड और मर्डर पोस्टर

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 1 महीना बीत चुका है. एक तरफ जहां उनके केस को लेकर पुलिस अभी जांच में जुटी हुई है. वहीं दूसरी तरफ अब उनपर फिल्म भी बनने जा रही है. जिसका फर्स्ट लुक सामने आ चुका है. इस फिल्म का नाम है सुसाइड या मर्डर. इस फिल्म को बनाने जा रहे हैं विजय शेखर गुप्ता. जिनके प्रोडक्शन के बैनर तले ये फिल्म बनकर तैयार होगी. जबकि इस फिल्म के लिए सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल सचिन तिवारी को मौका मिला है.

दरअसल टिकटॉक पर सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल के तौर पर सचिन तिवारी को लोग जानते थे. लेकिन सुशांत के निधन के बाद वो काफी चर्चा में आ गए. उनके फॉलोवर्स अचानक से बढ़ गए. ऐसे में सचिन को सुशांत की फिल्म में लीड एक्टर के तौर पर चुन लिया गया है. जिसका पोस्टर भी सामने आ चुका है. आप भी देखिए ये पोस्टर.

पोस्टर में सचिन तिवारी का आधा चेहरा दिखाई दे रहा है. जबकि दूसरी तरफ काला अंधेरा दिखाया गया. जाहिर इस पोस्टर के जरिये साफ़ कर दिया गया है कि इस फिल्म से इंडस्ट्री के उस चेहरे को दिखाया जाएगा. जिसके बारे में लोग सुनते है लेकिन जान वही पाता है जो इससे गुजरता है.

इस फिल्म की शूटिंग सिंतबर महीने से शुरू हो सकती हैं. इसे इस साल के अंत तक रिलीज करने का भी प्लान बनाया जा रहा है. इसकी ज्यादातर शूटिंग मुंबई और पंजाब में की जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2020 12:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).