बॉलीवुड

फेस मास्क पर फोटो लगाकर फैंस ने सुशांत सिंह राजपूत को दी अनोखी श्रद्धांजलि, देखें Photo

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनके फैंस भी काफी दुखी हैं और एक्टर के प्रति अपने प्रेम को व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट्स भी कर रहे हैं. अब सुशांत को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके फैंस ने भी एक नई पहल शुरू की है.

फेस मास्क पर फोटो लगाकर फैंस ने सुशांत सिंह राजपूत को दी अनोखी श्रद्धांजलि, देखें Photo
फेस मास्क पर सुशांत सिंह राजपूत की फोटो (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के बाद उनके फैंस भी काफी दुखी हैं और एक्टर के प्रति अपने प्रेम को व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट्स भी कर रहे हैं. अब सुशांत को श्रद्धांजलि (Tribute) देने के लिए उनके फैंस ने भी एक नई पहल शुरू की है. कोरोना वायरस (Coronavirus) के इस समय में जहां मास्क पहनना अनिवार्य हो गया है वहीं लोगों ने सुशांत की फोटो वाली फेस मास्क (Face Mask) बनाकर उनके प्रति अपने प्रेम और सम्मान को व्यक्त किया.

देवेंद्र बोराना (Devendra Borana) नाम के एक शख्स ने सोशल मीडिया पर सुशांत के फेस मास्क के साथ अपनी फोटो शेयर की है. इस फोटो म वो भी चेहरे को मास्क से ढके हुए नजर आए. गुलाबी रंग के इस आस्क पर सुशांत की फोटो है और साथ ही उन्हें समार्पित कुछ पंक्तियां भी लिखी गई हैं.

ये भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput Final Postmortem Report: सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई सामने, ये बताई गई मौत की वजह

गौरतलब है कि सुशांत की मौत के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने काफी बवाल मचाया और नेपोटिज्म (Nepotism) को इसका दोष दिया. करण जौहर, सलमान खान समेत अन्य हस्तियों पर आरोप लगाए गए कि सुशांत के बेहतरीन काम को बढ़ावा न देकर इन लोगों ने भाई-भतीजावाद को बढ़ावा दिया.

फिलहाल मुंबई पुलिस सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस (Sushant Singh Rajput Suicide Case) की जांच कर रही है और इसी संदर्भ में एक्टर के चार्टर्ड अकाउंटेंट से भी पूछताछ की गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2020 11:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).