Sushant Singh Rajput Death Case: रिया चक्रवर्ती के समर्थन में स्वरा भास्कर ने किया ट्वीट, कहा- उन्हें खतरनाक मीडिया ट्रायल का निशाना बनाया जा रहा है
अभिनेत्री स्वरा भास्कर का मानना है कि सुशांत सिंह राजपूत के मामले में रिया चक्रवर्ती को एक खतरनाक मीडिया ट्रायल का शिकार बनाया जा रहा है. रिया के समर्थन में उतरीं स्वरा ने ट्वीट करते हुए लिखा, "रिया को एक अजीब और खतरनाक मीडिया ट्रायल का शिकार बनाया जा रहा है जिसका नेतृत्व एक भीड़तंत्र द्वारा किया जा रहा है.
अभिनेत्री स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) का मानना है कि सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के मामले में रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को एक खतरनाक मीडिया ट्रायल का शिकार बनाया जा रहा है. रिया के समर्थन में उतरीं स्वरा ने ट्वीट करते हुए लिखा, "रिया को एक अजीब और खतरनाक मीडिया ट्रायल का शिकार बनाया जा रहा है जिसका नेतृत्व एक भीड़तंत्र द्वारा किया जा रहा है. मैं उम्मीद करती हूं कि माननीय सुप्रीम कोर्ट इस ओर ध्यान देगी और फर्जी खबर बनाने वालों और साजिश भरी कहानियों की रचना करने वाली रिपब्लिक, पॉपइंडिया सहित अन्यों पर नकेल कसेगी."
इस बीच, दिवंगत अभिनेता सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने भी सुप्रीम कोर्ट में अपनी याचिका दायर करते हुए कहा है कि मीडिया गलत तरीके से मामले का ट्रायल कर उन्हें दोषी ठहरा रही है. यह भी पढ़े: Sushant Singh Rajput Case: रिया चक्रवर्ती ने सुशांत का शुक्रिया जताने वाला नोट किया पोस्ट
Rhea is being subjected to a bizarre & dangerous media trial fuel led by hugely problematic impulses of mob justice. I hope the Hon’ble #SupremeCourt will pay heed & take fake news spinners & conspiracy theorists like Repooplic, Poopindia & others to task. Let the law decide. https://t.co/P6ZJhw2ALw
— Swara Bhasker (@ReallySwara) August 10, 2020
उन्होंने शीर्ष अदालत से यह भी सुनिश्चित करने का आग्रह किया है कि उन्हें इस साल के अंत में होने वाले बिहार चुनावों के मद्देनजर अपनाए जाने वाले राजनीतिक एजेंडे के रूप में इस्तेमाल न किया जाए.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2020 11:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

