बॉलीवुड

Sushant Singh Rajput Death Case: सुशांत सिंह राजपूत की बहन मीतू सिंह ने कहा-मेरा भाई मेरा गर्व था

सुशांत सिंह राजपूत की बड़ी बहन मीतू सिंह ने अपने दिवंगत भाई और दिवंगत मां की एक पेंटिंग सोशल मीडिया पर साझा की, जिसमें उन्होंने भाई और मां को खोने का दर्द बयान किया है. मीतू ने शुक्रवार अपने असत्यापित ट्विटर अकाउंट से सुशांत के फैन द्वारा बनाई गई एक पेंटिंग साझा की, जिसमें सुशांत अपनी मां से हाथ जोड़कर आशीष लेते दिखाई दे रहे हैं.

Sushant Singh Rajput Death Case: सुशांत सिंह राजपूत की बहन मीतू सिंह ने कहा-मेरा भाई मेरा गर्व था
सुशांत सिंह राजपूत (Photo Credits: Facebook)

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की बड़ी बहन मीतू सिंह (Mitu Singh) ने अपने दिवंगत भाई और दिवंगत मां की एक पेंटिंग सोशल मीडिया पर साझा की, जिसमें उन्होंने भाई और मां को खोने का दर्द बयान किया है. मीतू ने शुक्रवार अपने असत्यापित ट्विटर अकाउंट से सुशांत के फैन द्वारा बनाई गई एक पेंटिंग साझा की, जिसमें सुशांत अपनी मां से हाथ जोड़कर आशीष लेते दिखाई दे रहे हैं.

मीतू सिंह ने लिखा, "मेरी मां मेरी ऊर्जा थी. मेरा भाई मेरा गर्व था. मैंने उन दोनों को बहुत जल्दी खो दिया. मैं दिल दहलाने वाले इस दर्द को बर्दाश्त नहीं कर पा रही हूं." मीतू सिंह का यह इमोशनल पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं. लोग कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया देकर दिवंगत एक्टर को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं. यह भी पढ़े: Sushant Singh Rajput Wax Statue: सुशांत सिंह राजपूत की वैक्स स्टेचू बनाकर बंगाल के इस मूर्तिकार ने उन्हें दी श्रद्धांजलि (See Video)

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने महज 34 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया. एक्टर 14 जून को अपने बांद्रा स्थित घर पर मृत पाए गए थे.  सीबीआई, एनसीबी और बिहार और मुंबई पुलिस इस केस की जांच कर रहे हैं. वहीं अब खबर आ रहीं हैं कि सुशांत ने आत्महत्या की हैं या फिर उनकी हत्या हुई हैं इस सवाल का बहुत जल्द जवाब मिल जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2020 09:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).