Sushant Singh Rajput Death Case: ED के सामने पेश हुई रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह राजपूत ने दिया ये रिएक्शन
श्वेता सिंह कीर्ति ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की. उनकी यह पोस्ट सुशांत की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती के मुंबई में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश होने के बाद आई. भगवान शिव की एक पेंटिंग के साथ श्वेता ने अपने सत्यापित फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट किया
दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की बहन श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की. उनकी यह पोस्ट सुशांत की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के मुंबई में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश होने के बाद आई. भगवान शिव की एक पेंटिंग के साथ श्वेता ने अपने सत्यापित फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट किया, "किसी ने कहा है कि दूसरे के साथ खिलवाड़ करते समय सावधान रहें, क्योंकि आप नहीं जानते कि आध्यात्मिक दुनिया में उसकी रक्षा कौन कर रहा है. हर हर महादेव.."
बता दें कि 31 जुलाई को ईडी ने रिया और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था. यह मामला कथित रूप से दिवंगत अभिनेता के खाते से 15 करोड़ रुपये के "संदिग्ध लेनदेन" से संबंधित है. यह भी पढ़े: Sushant Singh Rajput Death: ED के सामने पेश हुईं रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत के कामकाज और पैसों के संबंध में होगी पूछताछ
इसी मामले में पूछताछ के लिए शुक्रवार सुबह 11:50 बजे रिया अपने भाई शोविक चक्रवर्ती के साथ ईडी कार्यालय पहुंची थीं.आपको बता दें कि बुधवार को सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि केंद्र सरकार ने सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सीबीआई जांच करने के बिहार सरकार के अनुरोध को मान लिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2020 04:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

