Video: सुशांत सिंह राजपूत की आत्मा से हुई बातचीत? पैरानॉर्मल एक्टिविस्ट स्टीव हफ का ये तीसरा वीडियो कर देगा आपको हैरान
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत हुए अब एक महीने से भी ज्यादा समय बीत चुका है. शुरुआती जांच में यही कहा गया है कि सुशांत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. लेकिन इसके बावजूद सोशल मीडिया पर फैंस इस बात पर संदेह जताते हुए सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं.
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत हुए अब एक महीने से भी ज्यादा समय बीत चुका है. शुरुआती जांच में यही कहा गया है कि सुशांत ने फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली है. लेकिन इसके बावजूद सोशल मीडिया पर फैंस इस बात पर संदेह जताते हुए सीबीआई (CBI) जांच की मांग कर रहे हैं. बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) में तो इसे मर्डर (Murder) तक घोषित कर दिया. एक तरफ जहां सुशांत की मौत की गुत्थी अब भी उलझी नजर आ रही है वहीं सुशांत की आत्मा से बात करने का दावा करने वाले पैरानॉर्मल एक्टिविस्ट स्टीव हफ (Paranormal Activist Steve Huff) ने तीसरा वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में एक बार फिर सुशांत से संपर्क करते नजर आ रहे हैं.
इस नए वीडियो में वो सुशांत का हाल जाने की कोशिश कर रहे हैं तथा उनसे ये भी पूछ रहे हैं कि उनके साथ क्या हुआ था. वीडियो को देखने पर यही पता चलता है कि सुशांत की आत्मा ये कह रही है कि वो सकारात्मक रौशनी में है और उनके साथ उनकी मां भी मौजूद है. इतना ही नहीं, सुशांत ये भी कहते नजर आ रहे हैं कि 'वो लोग प्रोटेक्टेड हैं' यानी उन लोगों को बचाया जा रहा है.
देखें वीडियो:
वीडियो को देखने के बाद कमेंट्स सेक्शन में फैंस का कहना है कि यहां सुशांत साफतौर पर ये कह रहे हैं कि उनके हत्थारों को बचाया जा रहा है. हालांकि लेटेस्टली इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है लेकिन इसे देखने के बाद इंटरनेट पर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं.
ये भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत केस के मामले में फिल्म क्रिटिक राजीव मसंद से पुलिस करेगी पूछताछ
बात करें सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस की तो इस मामले में फिल्म क्रिटिक राजीव मसंद (Rajeev Masand) से भी जल्द पूछताछ की जाएगी. सुशांत ने 14 जून, रविवार को मुंबई के बांद्रा इलाके स्थित अपने फ्लैट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2020 04:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

