बॉलीवुड

Sushant Singh Rajput Death Case: दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने मुंबई पुलिस से की शिकायत, कहा- मेरी बेटी का नाम बदनाम किया जा रहा है 

शांत सिंह राजपूत केस को दिशा सालियान की मौत से जोड़ते हुए बीते काफी समय से मीडिया में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. इन सभी चीजों को लेकर अब दिशा के पिता सतीश सालियान ने मुंबई पुलिस से शिकायत करते हुए कहा कि उनकी बेटी के नाम को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है.

Sushant Singh Rajput Death Case: दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने मुंबई पुलिस से की शिकायत, कहा- मेरी बेटी का नाम बदनाम किया जा रहा है 
दिशा सालियान (Photo Credits: Facebook)

Sushant Singh Rajput Death Case: सुशांत सिंह राजपूत केस को दिशा सालियान (Disha Salian) की मौत से जोड़ते हुए बीते काफी समय से मीडिया में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. इन सभी चीजों को लेकर अब दिशा के पिता सतीश सालियान ने मुंबई पुलिस (Mumbai Police) से शिकायत करते हुए कहा कि उनकी बेटी के नाम को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि उनकी बेटी को लेकर सोशल मीडिया पर गलत और आपत्तिजनक पोस्ट शेयर किया जा रहे हैं जिससे उनके परिवार की छवि भी खराब हो रही है.

दिशा का नेताओं का साथ पार्टी करना और साथ ही उनके बलात्कार की बात को पूरी तरह से गलत करार दिया है. मुंबई पुलिस पर अपना भरोसा जताते हुए सतीश सालियान ने कहा कि मीडिया से जुड़े कुछ लोग इस तरह की बातें करके गलत खबरें फैला रहे हैं और इन आपत्तिजनक बातों से उन्हें ठेस पहुंची हैं. इस बात को लेकर उन्होंने मुंबई पुलिस से कहा कि वो उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करें जो इस तरह की झूठी खबरें समाज में फैला रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput Death Case: सुशांत सिंह राजपूत केस के साथ दिशा सालियान की मौत की हो सकती है सीबीआई जांच! सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई याचिका

गौरतलब है कि हाल ही में बीजेपी नेता नारायण राणे (Narayan Rane) ने बयान देते हुए कह दिया था कि दिशा के साथ बलात्कार हुआ था और बॉलीवुड के कुछ सेलिब्रिटीज उनकी मौत के कसूरवार हैं.

आपको बता दें कि आज सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में एक याचिका दायर करके अपील की गई कि दिशा की मौत को भी सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस के दायरे में लाते हुए अदालत के निर्देशन में सीबीआई द्वारा जांच की जाए.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2020 10:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).