Sushant Singh Rajput Death Case: रिया चक्रवर्ती की छवि सुधारने के लिए मीडिया चला रही है कैंपेन- एडवोकेट विकास सिंह का आरोप
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के परिवार का प्रतिनिधित्वकरने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिह ने कवरेज को लेकर कुछ न्यूज प्रतिष्ठानों की भूमिका की आलोचना की है. उन्होंने दावा किया कि सुशांत के परिवार का मानना है कि यह सब उनकी गर्लफ्रैंड रिया चक्रवर्ती की छवि को सुधारने के लिए किया जा रहा है.
Sushant Singh Rajput Death Case: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के परिवार का प्रतिनिधित्वकरने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह (Vikas Singh) ने कवरेज को लेकर कुछ न्यूज प्रतिष्ठानों की भूमिका की आलोचना की है. उन्होंने दावा किया कि सुशांत के परिवार का मानना है कि यह सब उनकी गर्लफ्रैंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) की छवि को सुधारने के लिए किया जा रहा है. साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर यह कैंपने जारी रहा तो, 'जरूरी कार्रवाई' की जाएगी. एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान विकास सिंह ने कहा, "मेरी सुशांत की तीनों बहनों से मुलाकात हुई. बहनों ने कहा कि एक आरोपी की छवि सुधारने की कोशिश की जा रही है."
उन्होंने साथ ही कहा कि परिवार इस तरह के नकारात्मक कैंपेन से बुरी तरह आहत है. यह कैंपेन उस परिवार के खिलाफ चलाया जा रहा है, जिन्होंने अपना जवान बेटा खोया है. कैंपेन सुशांत के मेंटल हेल्थ के बारे में है.
सुशांत सिंह की तीन बहनें मुझसे मिली और बोलीं कि मीडिया में एक कैंपेन चलाया जा रहा है उनकी फैमिली को बदनाम करने के लिए ताकि रिया को इससे फायदा मिले : सुशांत सिंह राजपूत के पिता के वकील विकास सिंह pic.twitter.com/xZWmoluL9Q
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 2, 2020
उन्होंने कहा, "मीडिया में यह बताया जा रहा है कि वह बाइपोलर थे. लंबे समय से पब्लिक डोमेन में मौजूद एफआईआर स्पष्ट रूप से दिखाती है कि रिया के उनके जीवन में आने के बाद उनका मेंटल हेल्थ खराब हुआ. एफआईआर में यह भी कहा गया है कि उनका जो भी इलाज चल रहा था, उसे परिवार के साथ शेयर नहीं किया गया."
कैंपेन के तहत दिखाया जा रहा है कि सुशांत के पास कोई बड़ी लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी थी, अगर सुसाइड दिखाया जाता तो पैसा नहीं मिलता। बता दूं ऐसी कोई पॉलिसी नहीं है। ये अभियुक्त को बचाने की कोशिश है। अगर ये आज के बाद नहीं रुका तो चैनलों के खिलाफ लीगल कार्रवाई की जाएगी : वकील विकास सिंह https://t.co/SUZghKxqTQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 2, 2020
उन्होंने कहा, "यह सब जानने के बावजूद कुछ चैनलों द्वारा कैंपेन चलाया जा रहा है. यह परिवार का आग्रह है कि उनके दुख को और मत बढ़ाइए, जिन्होंने हाल ही में अपना बेटा खोया है."
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 02, 2020 10:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

