बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने की आत्महत्या, फिल्म इंडस्ट्री को लगा एक और झटका
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को लेकर एक बेहद चौका देने वाली खबर सामने आई है. रिपोर्ट के अनुसार सुशांत ने मुंबई (Mumbai) स्थित अपने घर पर खुदकुशी कर ली है. कहा जा रहा है कि सुशांत ने अपने घर पर पंखे से लटककर जान दे दी. इस खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री को झटका लगा है.
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को लेकर एक बेहद चौंका देने वाली खबर सामने आई है. रिपोर्ट के अनुसार सुशांत ने मुंबई (Mumbai) स्थित अपने घर पर खुदकुशी कर ली है. कहा जा रहा है कि सुशांत ने अपने घर पर पंखे से लटककर जान दे दी. इस खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री को झटका लगा है.
टाइम्स नाउ चैनल ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी और बताया कि सुशांत अब इस दुनिया में नहीं रहे. इसके साथ ही फिल्म इंडस्ट्री को एक और भारी नुकसान हुआ है. हाल ही में इरफान खान और ऋषि कपूर को खो देने के बाद अब सुशांत भी इस दुनिया से चल बसे.
#Breaking | Actor Sushant Singh Rajput commits suicide. pic.twitter.com/eyslfRfmCV
— TIMES NOW (@TimesNow) June 14, 2020
छोटे पर्दे से अपनी शुरुआत करने वाले सुशांत ने बॉलीवुड में अपना बड़ा नाम हासिल किया था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि तनाव के चलते उन्होंने यह कदम उठाया. हालांकि उनकी मौत को लेकर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है और सभी जानकारी अभी सामने आना बाकी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2020 02:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

