Sushant Singh Rajput Case: सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने शेयर किया एक्टर का इमोशनल वीडियो, पूछा- सच का पता चलने में कितना इंतजार करना पड़ेगा
सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति लगातार सोशल मीडिया पर अपने भाई के लिए इंसाफ की मांग कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने अब एक बेहद ही इमोशनल वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में सुशांत इमोशनल होते दिखाई दे रहे हैं.
14 जून को बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का निधन हो गया. जिसके बाद से अभिनेता के संदिग्ध मौत की जांच की जा रही है. सीबीआई (CBI) लगातार सुशांत सिंह राजपूत के करीबियों से पूछताछ कर रही है. रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के अलावा अब सीबीआई सुशांत की बहन से भी पूछताछ कर रही हैं. ताकि सुशांत के मौत की गुत्थी को जल्द से जल्द सुलझाया जा सके. इस बीच सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति लगातार सोशल मीडिया पर अपने भाई के लिए इंसाफ की मांग कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने अब एक बेहद ही इमोशनल वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में सुशांत इमोशनल होते दिखाई दे रहे हैं.
इस वीडियो को शेयर करते हुए श्वेता ने लिखा कि मैंने अपने भाई को खो दिया है और मेरा दिल उसके लिए हमेशा रोता है. सच का पता चलने में कितना इंतजार करना पड़ेगा. हम कब इसके अंत पाएंगे? जिसके बाद उन्होंने एक बार #JusticeForSushantSinghRajput टैग का इस्तेमाल किया.
I lost my brother and my hearts bleeds everyday...how long will it take to find the truth... when will be find closure?? #JusticeForSushantSinghRajput #Warriors4SRR #GlobalPrayers4SSR #StayUnited pic.twitter.com/FwIZdFboqJ
— shweta singh kirti (@shwetasinghkirt) September 2, 2020
इससे पहले सुशांत की एक्स-गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) भी सोशल मीडिया पर सुशांत का एक वीडियो पोस्ट किया. जिसमें वो पैराग्लाइडिंग करते दिखाई दे रहें थे. इस वीडियो अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रीपोस्ट किया और लिखा, "सुशांत तुम हमेशा हमारे और अपने फैंस द्वारा मिस किये जाओगे."
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 02, 2020 11:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

