Sushant Singh Rajput Case: बिहार सरकार की सिफारिश के बाद सुशांत केस CBI को हुआ ट्रांसफर

SG तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट में बताया कि सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई जांच की मांग कर रही बिहार सरकार की सिफारिश को केंद्र ने मान लिया है.

सुशांत सिंह राजपूत (Photo Credits: Instagram)

सुशांत सिंह राजपूत केस (Sushant Singh Rajput Case) को लेकर मंगलवार को बिहार सरकार (Bihar Government) सीबीआई जांच (CBI Probe) की सिफारिश भेजी थी. अब केंद्र सरकार ने उनकी सिफारिश को मंजूर कर लिया है. ऐसे में इस केस की जांच अब सीबीआई करेगी. दरअसल पिछले कई दिनों लगातार इस केस के सीबीआई जांच की मांग चल रही थी. जिसके बाद केंद्र सरकार ने ये मांग मान ली है. इस बात की जानकारी आज केंद्र सरकार के वकील SG तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में दी.

SG तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट में बताया कि सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई जांच की मांग कर रही बिहार सरकार की सिफारिश को केंद्र ने मान लिया है. जबकि वहीं रिया चक्रवर्ती के वकील श्याम दीवान ने कहा कि सभी मामलों पर रोक लगाईं जानी चाहिए. क्योंकि एफआईआर ज्यूरिसडिक्शन के मुताबिक नहीं है. ऐसे में अदालत पूरे मामले पर रोक लगाए. जबकि कोर्ट ने कहा कि अभिनेता की मौत के मामले में सच्चाई सामने आनी चाहिएने कहा कि सुशांत काफी टैलेंटेड थे उनकी रहस्यमयी तरीके से मौत हो जाना चौंकाने वाला है. ऐसे मे यह जांच का विषय है.

आपको बता दे किया सुशांत सिंह राजपूत का निधन 14 जून को उनके बांद्रा स्थित घर में हुआ था. जिसके बाद से मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है. जबकि सुशांत के पिता ने मुंबई पुलिस की कार्यवाही से नाखुश होकर पटना में FIR दर्ज कराई थी.

Share Now

संबंधित खबरें

Andhra Civic Polls: सुप्रीम कोर्ट के सख्त रुख के बाद आंध्र प्रदेश में 100 स्थानीय निकायों की चुनाव प्रक्रिया पर रोक; SEC करेगा नामांकन हिंसा की समीक्षा

Voter Deletion Row: चुनाव आयोग और CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस; राहुल गांधी व INDIA गठबंधन की SIR याचिका पर जवाब तलब, एक याचिकाकर्ता के आचरण पर CJI ने जताई कड़ी आपत्ति

'प्रदर्शनकारी छात्रों के रास्ते में न आएं, वे भारत की आवाज हैं': राहुल गांधी की पीएम मोदी को चेतावनी; एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर पुलिसिया बर्बरता के लगाए आरोप

Rahul Gandhi on Jantar Mantar Protest: 'जंतर-मंतर भारत की जनता का है, हम इसे वापस लेंगे'; CJP प्रवक्ताओं को तिहाड़ जेल भेजे जाने पर बरसे राहुल गांधी, कहा- 'कायरता'