Sushant Singh Rajput Case: सुशांत मामले में शेखर सुमन को है चमत्कार का इंतजार
अभिनेता शेखर सुमन का कहना है कि वह सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में अब किसी चमत्कार का ही इंतजार कर रहे हैं और उनके पास जो चीज बची है, वो है प्रार्थना.
अभिनेता शेखर सुमन (Shekhar Suman) का कहना है कि वह सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) मौत मामले में अब किसी चमत्कार का ही इंतजार कर रहे हैं और उनके पास जो चीज बची है, वो है प्रार्थना. शेखर ने अपने असत्यापित अकाउंट से ट्वीट कर कहा, "बहुत सारे लोग मुझसे मिलते हैं, जो मुझसे सुशांत के मामले के बारे में पूछते हैं और मैं कहता हूं, काश मेरे पास इसका जवाब होता। उम्मीद और प्रार्थना करने के अलावा कि एक दिन इस मामले में चमत्कार होगा, ऐसा कुछ और नहीं बचा है जो आप कर सकते हैं."
कुछ दिन पहले, अभिनेता ने प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर आरोप लगाया था कि वे सुशांत मामले को पर्याप्त कवरेज नहीं दे रहे हैं. उन्होंने कहा था, "अखबारों में बिल्कुल कोई अपडेट नहीं है. टीवी चैनल से यह मामला गायब हो गया है. कहीं भी कोई चर्चा नहीं हो रही है. यह भी पढ़े: Sushant Singh Rajput Death Case: शेखर सुमन को लगता है, सुशांत सिंह राजपूत के केस में सबूत की कमी से जांच हो रही प्रभावित
A lot of ppl I meet keep asking me wat's happening to Sushant's case and I say, I wish I had the answer.
Apart from hoping and praying that a miracle will happen one day, there is nothing else you can do.#CBIArrestSSRKillersNow
— Shekhar Suman (@shekharsuman7) December 2, 2020
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को बांद्रा स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे. सुशांत के पापा ने बिहार में एफआयआर दर्ज कराया था जिसके बाद इस केस में केंद्र की तीन पुलिस इस केस में छानबीन कर रही हैं. एनसीबी इस केस में बॉलीवुड के नामी हस्तियों को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2020 12:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

