जून 2019 में रिलीज होगी ‘अर्जुन रेड्डी’ की हिन्दी रीमेक ‘कबीर सिंह’, मुख्य भूमिका में नजर आएंगे शाहिद कपूर
तेलुगु की सुपरहिट फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ के हिन्दी रीमेक का शीर्षक ‘कबीर सिंह’ होगा. फिल्म में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में हैं.
मुंबई: तेलुगु की सुपरहिट फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ के हिन्दी रीमेक का शीर्षक ‘कबीर सिंह’ होगा. फिल्म में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में हैं. यह फिल्म 21 जून 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म का निर्देशन संदीप वनगा कर रहे हैं जो इसके तेलुगु संस्करण के भी निर्देशक हैं.
इसका निर्माण टी-सीरीज और सिने1 स्टूडियोज़ कर रहे हैं. वनगा ने एक बयान में कहा कि जब हमने हिन्दी पटकथा पर काम शुरू किया तो यह बेहद रोमांचक सफर रहा। ‘कबीर सिंह’ चरित्र के अनुरूप नायक के नाम के रूप में स्वाभाविक रूप से आया. कबीर सिंह में वही बात है जो अर्जुन रेड्डी में थी. इस फिल्म की शुटिंग मुंबई, दिल्ली और मसूरी में होगी.
संबंधित खबरें
Shatak Movie Review: ‘शतक’ विचार और विरासत के सौ साल की विश्वसनीय सिनेमाई दास्तां
Rajpal Yadav Dance Video: जेल से बाहर आते ही भतीजी की शादी के मेहंदी फंक्शन में जमकर नाचे राजपाल यादव, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
Rohit Shetty Firing Case: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में आगरा से गिरफ्तार आरोपी की 25 फरवरी तक कस्टडी, दीपक ने चलाई थी गोली
Rajpal Yadav Gets Bail: एक्टर राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत
\