बॉलीवुड

Sunny Leone Birthday: सनी लियोन ने अपने 39वें जन्मदिन पर अमेरिका से फैंस के लिए शेयर किया स्पेशल मैसेज, देखें Video

बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस सनी लियोन आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं. ऐसे में सनी लियोन ने अपने फैंस और फॉलोअर्स के लिए एक स्पेशल वीडियो मैसेज शेयर करके उन्हें जन्मदिन की विशेस के लिए धन्यवाद कहा है.

Sunny Leone Birthday: सनी लियोन ने अपने 39वें जन्मदिन पर अमेरिका से फैंस के लिए शेयर किया स्पेशल मैसेज, देखें Video
सनी लियोन (Photo Credits: Instagram)

Sunny Leone 39th Birthday: बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस सनी लियोन आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं. ऐसे में सनी लियोन ने अपने फैंस और फॉलोअर्स के लिए एक स्पेशल वीडियो मैसेज शेयर करके उन्हें जन्मदिन की विशेस के लिए धन्यवाद कहा है. इसी के साथ सनी ने अपने उन सभी फैंस का शुक्रियादा किया है जिन्होंने उहें इतना प्यार दिया. सनी का ये वीडियो सोशल मीडिया और खूब वायरल (Viral) हो रहा है जिसमें वो घर के बाहर खड़ी होकर बात करती हुई नजर आईं.

सनी ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, "जन्मदिन की बधाई देने के लिए आप सभी का धन्यवाद!! मैं बहुत खुशनसीब हूं कि आप सभी मेरे जीवन का एक हिस्सा हो!"

 

View this post on Instagram

 

Thank you so much for all the birthday wishes everyone!! I am so lucky you are all a part of my life! Xoxo

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on

चेक्स शर्ट और डेनिम जीन्स पहनी हुईं सनी ने इस वीडियो में कहा कि हम सब मिलकर इस मुश्किल परिस्थिति से बाहर निकल आएंगे. ये भी पढ़ें: सनी लियोन ने अपने बच्चों संग शेयर की ये क्यूट फोटो, मदर्स डे विश करते हुए लिखा ये स्पेशल नोट

सनी ने हाल ही में अपने बच्चों के साथ एक फोटो शेयर करते हुए बताया था कि वो उन्हें लॉस एंजलिस (Los Angeles) लेकर आई हैं. इस फोटो के सामने आने के बाद खुलासा हुआ कि लॉकडाउन (Lockdown) के बीच सनी अपने परिवार के साथ अमेरिका पहुंच गई हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2020 08:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).