बॉलीवुड

नेपाली फिल्म में काम करेंगी सनी लियोन, एक्ट्रेस ने बिखेरा अपनी हॉटनेस का जलवा, देखें वीडियो

सनी लियोन (Sunny Leone) जल्द ही एक नेपाली फिल्म में नजर आने वाली हैं. उन्हें 'पासवर्ड' (Password) नामक एक फिल्म में देखा जाएगा. उन्होंने आज इस फिल्म का एक गाना सोशल मीडिया पर शेयर किया.

नेपाली फिल्म में काम करेंगी सनी लियोन, एक्ट्रेस ने बिखेरा अपनी हॉटनेस का जलवा, देखें वीडियो
सनी लियोन (Photo Credits: Youtube)

सनी लियोन (Sunny Leone) जल्द ही एक नेपाली फिल्म में नजर आने वाली हैं. उन्हें 'पासवर्ड' (Password) नामक एक फिल्म में देखा जाएगा. उन्होंने आज इस फिल्म का एक गाना सोशल मीडिया पर शेयर किया. उन्होंने लिखा कि, "नेपाली फिल्म 'पासवर्ड' का मेरा नया गाना शेयर करते हुए मुझे बेहद खुशी हो रही है. नेपाल के प्रति मेरे प्यार के बारे में आप में से बहुत लोग जानते हैं और इसलिए नेपाली फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बनने पर मुझे बहुत गर्व हो रहा है. नेपाल में बहुत टैलेंट है. हमारे साथ बने रहें."

वीडियो में सनी का ग्लैमरस अवतार देखने को मिल रहा है. उनकी हॉट अदाएं आपका दिल जीतने में कामयाब होगी. गाने की धुन काफी शानदार है. वीडियो देखकर आपका भी थिरकने का मन करेगा. एक नजर डालिए इस गाने पर:-

यह भी पढ़ें:- सनी लियोन ने 'भारत' के स्पेशल प्रीमियर पर दोस्त को दी गाली, Video इंटरनेट पर हुआ Viral

आपको बता दें कि सनी लियोन को जल्द ही हॉरर कॉमेडी फिल्म 'कोकोकोला' में भी देखा जाएगा. इस फिल्म में अपने किरदार के लिए वह उत्तर प्रदेश की स्थानीय भाषा सीख रही हैं. इसके अलावा सनी को साउथ की फिल्म 'रंगीला' और 'वीराम देवी' में भी देखा जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2019 09:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).