Sunny Deol की सुपरहिट फिल्म 'Gadar' का सीक्वल बनाएंगे निर्देशक अनिल शर्मा? सामने आई बड़ी जानकारी
सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' उनके करियर की सुपरहिट फिल्मों में से एक रही है. इस फिल्म ने न सिर्फ समीक्षकों का दिल जीता बल्कि दर्शकों को भी इम्प्रेस किया. अब मीडिया में आई ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स इस प्रेम कहानी का सीक्वल बनाने की तैयारी में हैं.
सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) की फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' (Gadar: Ek Prem Katha) उनके करियर की सुपरहिट फिल्मों में से एक रही है. इस फिल्म ने न सिर्फ समीक्षकों का दिल जीता बल्कि दर्शकों को भी इम्प्रेस किया. अब मीडिया में आई ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स इस प्रेम कहानी का सीक्वल बनाने की तैयारी में हैं. बताया जा रहा है कि मेकर्स फिल्म के सीक्वल की स्क्रिप्टिंग पर काम कर रहे हैं.
एक न्यूज पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक, जहां सनी और अमीषा इस फिल्म का हिस्सा रहेंगे वहीं अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष शर्मा जिन्होंने 2018 रिलीज 'जीनियस' में लीड रोल निभाया था वो भी 'गदर' सीक्वल में भी वी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे.
निर्देशक अनिल शर्मा ने बताया कि वो इस फिल्म के सीक्वल पर काम कर रहे हैं और सही समय पर इसे लेकर घोषणा करेंगे. फिलहाल ये प्रोजेक्ट शुरूआती स्टेज पर है. बता दें कि अनिल शर्मा वर्तमान में धर्मेंद्र, सनी देओल, बॉबी देओल और करणदेओल संग 'अपने 2' पर काम कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 16, 2021 03:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

