बॉलीवुड

Raju Srivastav: राजू श्रीवास्तव की तबियत को लेकर कॉमेडियन Sunil Pal ने दिया बड़ा अपडेट, 'तबियत में है स्थिरता'

कॉमेडियन व एक्टर राजू श्रीवास्तव की तबियत को लेकर उनके सहयोगी और कॉमेडिन सुनील पाल ने बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने कहा है कि घबराने की बात नहीं है.

Raju Srivastav: राजू श्रीवास्तव की तबियत को लेकर कॉमेडियन Sunil Pal ने दिया बड़ा अपडेट, 'तबियत में है स्थिरता'
सुनील पाल - राजू श्रीवस्तव (Photo Credits: Instagram)

Raju Srivastav: कॉमेडियन व एक्टर राजू श्रीवास्तव की तबियत को लेकर उनके सहयोगी और कॉमेडिन सुनील पाल ने बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने कहा है कि घबराने की बात नहीं है, राजू श्रीवास्तव लेकर फेक न्यूज चलाई जा रही हैं. पर राजू जी की तबियत स्थिर है.

सुनील पाल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे राजू श्रीवास्तव के स्वास्थ्य का अपडेट देते नजर आ रहे हैं. सुनील कहते हैं, दोस्तो कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव जी को लेकर जो अफवाहें चल रही हैं, वे सरासर गलत हैं. न्यूज फेक न्यूज है. उनकी तबियत में बहुत स्थिरता है. रिकवरी हो रही है, हम सभी की दुआओं ने असर किया है. राजू जी जल्द ही स्वस्थ और मस्त होकर लौटेंगे.

सुनील ने आगे कहा, बस दुआएं कम नहीं होनी चाहिए. उन्होंने हम सबको कितना हंसाया है, उनके साथ ऐसा थोड़े न होने देंगे. राजू जी जल्दी आइए हम सब आपकी बातों में हंसने के लिए तैयार हैं गजोधर भैया.

आपको पता होगा कि राजू श्रीवास्तव को पिछले हप्ते जिम में हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के AIIMS अस्पताल में भर्ती किया गया. वे वेंटिलेटर पर हैं और 11 डॉक्टर्स की टीम उनके इलाज में जुटी हुई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरिवाल भी राजू श्रीवास्तव के परिवार के साथ संपर्क में हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2022 05:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).