Hunter Teaser: Suniel Shetty स्टारर एक्शन से भरपूर 'हंटर' का टीजर हुआ रिलीज, 14 मार्च को सामने आएगा ट्रेलर (Watch Video)
सारेगामा इंडिया लिमिटेड के फिल्म डिवीजन यूडली फिल्म्स द्वारा निर्मित और प्रिंस धीमान और आलोक बत्रा द्वारा निर्देशित 8-पार्ट की ये एपिसोडिक सीरीज 22 मार्च को अमेजन मिनी टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार है.
Hunter Teaser: अमेजन मिनी टीवी ने आज अपनी अपकमिंग सीरीज हंटर: टूटेगा नहीं तोड़ेगा की घोषणा करते हुए एक जबरदस्त टीजर जारी किया है. इस एक्शन थ्रिलर सीरीज में बॉलीवुड के जाने माने एक्शन स्टार्स में से एक सुनील शेट्टी, ए.सी.पी विक्रम सिन्हा के रूप में मुख्य भूमिका में हैं. टीजर में उनका काफी इंटेंस लुक देखने मिला है. इसमें मिहिर आहूजा, टीना सिंह, चाहत तेजवानी, करणवीर शर्मा, सिद्धार्थ खेर, गार्गी सावंत और पवन चोपड़ा के साथ प्रमुख भूमिकाओं में ईशा देओल, राहुल देव और बरखा बिष्ट जैसे एक्टर्स भी शामिल हैं. Oscars 2023 Live Streaming Date and Time: कैसे देखें 95th Academy Awards समारोह Online (Watch Video)
सारेगामा इंडिया लिमिटेड के फिल्म डिवीजन यूडली फिल्म्स द्वारा निर्मित और प्रिंस धीमान और आलोक बत्रा द्वारा निर्देशित 8-पार्ट की ये एपिसोडिक सीरीज 22 मार्च को अमेजन मिनी टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार है. वहीं सीरीज का ट्रेलर 14 मार्च को रिलीज होगा. देखें हंटर का टीजर:
हंटर टूटेगा नहीं, तोड़ेगा' का टीजर ए.सी.पी विक्रम के जीवन और सत्य की खोज में मुक्ति के उनके सफर की एक झलक देता है. सारेगामा के आइकोनिक गानों के बीच तेज-तर्रार एक्शन, दिलचस्प प्रदर्शन, दमदार डायलॉग्स और एक मजबूत कहानी के साथ यह सीरीज दर्शकों को बांधे रखने का वादा करती है. कोर्ट को College Romance वेब सीरीज ईयरफोन लगाकर देखनी पड़ी, अश्लील भाषा का प्रयोग करने के मामले में शो के मेकर्स पर होगी कार्रवाई (Watch Video)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2023 04:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

