शाहरुख खान की बेटी सुहाना ने Fair & Lovely क्रीम के नाम बदलने के फैसले का किया स्वागत
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान का रंग सांवला है. इस बारे में बात करते हुए शाहरुख खान भी एक बार कह चुके हैं कि मेरी बेटी का रंग डस्की है. लेकिन वो दुनिया में सबसे सुंदर है.
हिंदुस्तान यूनीलीवर ने अपने प्रोडक्ट फेयर एंड लवली (Fair & Lovely) क्रीम का नाम बदलने की तैयारी कर ली है. कंपनी अपने सभी प्रोडक्ट से फेयर शब्द को हटाने जा रही हैं. कंपनी के इस फैसले के बाद शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) ने पानी ख़ुशी जाहिर की है. उन्होंने हिंदुस्तान यूनीलीवर के स्टेटमेंट को अपने इंस्टा स्टोरी में शेयर किया है. दरअसल शाहरुख खान भी एक लंबे समय से फेयर एंड हैंडसम क्रीम को एंडोर्स कर रहें हैं. लेकिन हाल ही में अमेरिका में जॉर्ज फ्लायड की मौत के बाद दुनिया में रंगभेद के खिलाफ लोगों में गुस्सा देखा गया. हर कोई इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देता दिखाई दिया.
भारत में रंगभेद का मुद्दा का गहरा है और लोगों पर गोर और काले रंग के चलते बड़ा असर देखने को मिलता है. लेकिन अब जिस तरह से हिंदुस्तान यूनिलीवर ने सभी प्रोडक्ट से फेयर शब्द को हटाने का ऐलान किया वो काबिले तारीफ़ है. यही वजह है कि सुहाना खान ने भी इस स्टेटमेंट को अपने सोशल मीडिया पर जगह दी है.

दरअसल शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान का रंग सांवला है. इस बारे में बात करते हुए शाहरुख खान भी एक बार कह चुके हैं कि मेरी बेटी का रंग डस्की है. लेकिन वो दुनिया में सबसे सुंदर है.
आपको बता दे कि हाल ही में अभिनेता अभय देओल ने फेयरनेस क्रीम को लेकर जमकर अपना गुस्सा जाहिर किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2020 09:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

