बॉलीवुड

SOTY 2: अनन्या पांडे और तारा सुतारिया के फर्स्ट लुक हुए जारी, खूबसूरती से भरी हैं तस्वीरें

फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' (Student Of The Year 2) से तारा सुतारिया (Tara Sutaria) और अनन्या पांडे (Ananya Pandey) के फर्स्ट लुक जारी कर दिए गए हैं. जहां तारा इस फिल्म में मिया का किरदार निभाएंगी, वहीं अनन्या का नाम श्रेया होगा.

SOTY 2: अनन्या पांडे और तारा सुतारिया के फर्स्ट लुक हुए जारी, खूबसूरती से भरी हैं तस्वीरें
अनन्या पांडे और तारा सुतारिया (Photo Credits: Instagram)

फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' (Student Of The Year 2) से तारा सुतारिया (Tara Sutaria) और अनन्या पांडे (Ananya Pandey) के फर्स्ट लुक जारी कर दिए गए हैं. जहां तारा इस फिल्म में मिया का किरदार निभाएंगी, वहीं अनन्या का नाम श्रेया होगा. फिल्म में टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) भी अहम भूमिका में है और उनके किरदार नाम रोहन होगा. करण जौहर (Karan Johar) ने तारा और अनन्या की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है. दोनों ही अभिनेत्रियां इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं. तस्वीरों में अनन्या और तारा बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

इससे पहले बुधवार को टाइगर श्रॉफ का लुक भी जारी कर दिया गया था. फर्स्ट लुक पोस्टर्स ने दर्शकों के बीच इस फिल्म के लिए उत्सुकता और भी बढ़ा दी है. फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' का ट्रेलर कल यानि शुक्रवार को रिलीज किया जाएगा.

यह भी पढ़ें:-  टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'SOTY 2' के नए पोस्टर्स हुए जारी, इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर

आपको बता दें कि फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' साल 2012 में रिलीज हुई आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' का सीक्वल है. फिल्म के दूसरे पार्ट का निर्देशन पुनीत मल्होत्रा ने किया है. धर्मा प्रोडक्शन्स ने इस फिल्म का निर्माण किया है. फिल्म 10 मई को बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2019 03:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).